August 19, 2021

Join With Us


यहां रस्म है कि दूल्हा-दुल्हन नहीं जा सकते टॉयलेट : जानें किस देश में है ऐसी पाबंदी




मुंबई | ऋषि भट्ट | यू तो टॉयलेट जाना सभी लोगों की जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा है, लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि दुनिया में ऐसा देश है, जहां पर यह रस्म है कि वहां दूल्हा-दुल्हन टॉयलेट नहीं जा सकते हैं |

सबसे बड़ी बात यह है कि आजकल नव-विवाहित के लिए सबसे पहले गांव देहातों में भी टॉयलेट बनाया जाता है, ताकि आने वाली नई बहू को कोई दिक्कत ना हो, यह रिवाज अब हर जगह होता है, खास करके भारत के सभी गांव में अब इस रिवाज को अपनाया जाने लगा है |

लेकिन आज आपको बताते हैं कि दुनिया में एक ऐसा देश है, जहां पर दूल्हा-दुल्हन के टॉयलेट जाने पर पाबंदी है, इस देश का नाम इंडोनेशिया है, इंडोनेशिया में एक रस्म है और इस रस्म के तहत टॉयलेट में जाने की अनोखी रस्म अदा की जाती है |

इस रस्म का चलन टीडोंग समुदाय में है, इस बिरादरी के लोग इस नियम को बहुत महत्वपूर्ण समझते हैं, इसलिए इसे पूरी संजीदगी के साथ निभाते हैं 3 दिनों तक लोग टीडोंग रिवाज के मुताबिक दूल्हा-दुल्हन शादी के बाद 3 दिन तक टॉयलेट नहीं जा सकते हैं, ऐसा करना अपशगुन समझा जाता है |

स्थानीय समुदायों के अनुसार शादी एक पवित्र समारोह है , शौचालय जाने से उसकी पवित्रता भंग होती है | इससे नये वर-वधू अशुद्ध हो जाते हैं, जहां एक और दुनिया के बड़े-बड़े नेता टॉयलेट की जरूरत को लेकर रोज देते रहते हैं, वहीं पर इंडोनेशिया में यह रसम अपने आप में अजीबो- गरीब हैं।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE