August 09, 2021

Join With Us


कोरोना के नए केसों में आई कमी : रिकवरी रेट भी बढ़ा - तीसरी लहर फिलहाल दूर ?




नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | भारत में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के 35 हजार 499 नए मामले दर्ज किए गए हैं। बीते तीन-चार दिनों से कोरोना के नए मामलों में गिरावट जारी है। इस दौरान एक्टिव केस भी घटे हैं, जिससे एक बार फिर से यह उम्मीद जगी है कि कोरोना की तीसरी लहर फिलहाल दूर है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में फिलहाल कोरोना के 4 लाख 2 हजार 188 इलाजरत मरीज हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1424577184744706050?s=20

एक्टिव केस देश में अब तक दर्ज किए गए कुल मामलों का 1.26 फीसदी है। वहीं, रिकवरी रेट भी बढ़कर अब 97.40 फीसदी तक पहुंच गई है। अभी तक देश में कोरोना से कुल 3 करोड़ 11 लाख 39 हजार 457 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.35 फीसदी पर है।

राहत की बात यह है कि देश में कोरोना के नए मरीजों की तुलना में इससे ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 39 हजार 686 मरीज ठीक हुए हैं।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE