मुंबई | ऋषि भट्ट | सरकारी लापरवाही एक बार फिर नागरिकों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। महाराष्ट्र सोलापुर जिला परिषद ने अपने क्षेत्र को कोरोना मुक्त घोषित करते हुए 12 जुलाई से स्कूल खोलने का फैसला किया था। 29 जुलाई को खबर आ रही है कि तब से अब तक 613 विद्यार्थी कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं।
तीसरी लहर में बच्चे संक्रमण का शिकार होंगे
भारत में कोरोनावायरस की दूसरी लहर जब धीमी पड़ने लगी थी तब चिकित्सा विशेषज्ञों ने कहा था कि तीसरी लहर में सबसे ज्यादा बच्चे संक्रमण का शिकार होंगे। इसके चलते कई राज्यों की सरकारें शुरुआत में तो सतर्क रहीं परंतु धीरे-धीरे ऐसे निर्णय लेने लगी जो नागरिकों के लिए खतरनाक हो सकते हैं। शैक्षणिक संस्थाओं का नियमित संचालन ऐसा ही एक फैसला माना जा रहा है।
भारत में आज का ग्राफ 40000 के पार पहुंच गया
यदि पूरे देश की बात करें तो संक्रमण बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटे में संक्रमित नागरिकों की संख्या 40000 से ज्यादा मिली है। देशभर में 43509 कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में थोड़े थोड़े आंकड़े बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।