दुर्ग। जगजीत सिंह | शहर के 16 केंद्रों में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से लिस्ट जारी की गई है। दुर्ग निगम आयुक्त श्री हरेश मंडावी ने बताया कि मंगलवार को 16 सेंटरो में को वैक्सीन लगाई जाएगी।
इन सेंटरों में 18 प्लस वर्ष एवं इससे उपर के लोगों को वैक्सिन लगाया जाएगा। इनमें
1 आयुष बिल्डिंग जिला अस्पातल,
2 UPHC आयुर्वेदिक हॉस्पिटल धमधा नाका,
3 UPHC बघेरा
4 UPHC पोटिया कला प्राथमिक शाला,
5 महावीर कोविद सेंटर आजाद हॉस्टल,
6सिंधी धर्म शाला,सिंधी कालोनी,
7 दिगम्बर जैन मंदिर तमेर पारा,
8 एसएसके नवीन स्कूल, पंदमानभुर,
9 एसएसके शासकीय नवीन स्कूल, आदित्य नगर,
10 एसएसके सुराना कॉलेज केलाबाड़ी,
11 एसएसके शासकीय प्राथमिक शाला बोरसी भाठा, 12 शासकीय प्राथमिक शाला,पोटिया कला,
13 कृष्णा धर्मशाला शक्ति चौरा गंजपारा,
14 खुशी पैलेस सिकोला भाठा
15 शासकीय मिडिल स्कूल पोटिया एवं
16 बीआईटी कॉलेज
में वैक्सिन सेंटर बनाए गए हैं।
कमिश्नर हरेश मंडावी ने अपील की है कि हितग्राही टीकाकरण सेंटर में जाकर टीकाकरण का लाभ प्राप्त कर सकते हैं अपने वार्डो के सेंटर में हितग्राही पहुंच कर कोवैक्सीन का टीका लगवा सकते हैं।कोरोना संक्रमण में काफी गिरावट आयी है।निगम दुर्ग शहर वासियों का टीकाकरण की व्यवस्था करवाकर लोगों को लाभ पहुॅचाया जा रहा है। उन्होनें आम जनता से अपील कर कहा भीड़ न करेें धैर्य रखें, सभी को समान रुप से लाइन आने पर वैक्सीन लगाया जाएगा।