बालाघाट | न्यूज़ डेस्क | कटे होंठ एवं फटे तालू वाले बच्चों के माता-पिता हमेशा चिंतित रहते है कि उनका बच्चा कब सामान्य बच्चे की तरह हो पायेगा। ऐसे बच्चों का आपरेशन कर उन्हें सामान्य बच्चों की तरह बनाया जा सकता है।
बालाघाट जिले के ऐसे कटे होंठ एवं फटे तालू वाले बच्चों को आपरेशन के लिए चिन्हित करने के लिए कलेक्टर दीपक आर्य के मार्गदर्शन में 21 जून को जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र (डी.ई.आई.सी) जिला अस्पताल बालाघाट मे विशेष शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में 14 बच्चों को आपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजना राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत 21 जून 2021 को कटे फटे होंठ एवं तालू के शून्य से 18 वर्ष तक के बच्चों का निःशुल्क आपरेशन के लिये शिविर का आयोजन सीएमएचओ डॉ.मनोज पाण्डे, सिविल सर्जन डॉ. ए.के.जैन, डीपीएम डॉ. शैलेष डेहरिया एवं जिला अर्ली इन्टरवेंशन मैनेजर राजाराम चक्रवर्ती के मार्गदर्शन मे किया गया ।
आरबीएसके चिकित्सक द्वारा बच्चों का परीक्षण कर चिन्हांकन किया गया और उन्हें जिला स्तर पर आयोजित शिविर मे लाया गया था। जिला शीघ्र पहचान एवं हस्तक्षेप केंन्द्र जिला चिकित्सालय बालाघाट में कटे होठ एवं फटे तालू के बच्चों की जॉच परीक्षण के बाद 14 बच्चों को सर्जरी के लिये चयनित किया गया।
इनका उपचार दुबे सर्जिकल एवं डेंटल केयर सेंटर हॉस्पिटल जबलपुर मे निःशुल्क किया जावेगा। चयनित बच्चों को जबलपुर से आये डॉक्टर जॉच परीक्षण के बाद अपने साथ जबलपुर उपचार के लिये जॉच परीक्षण के बाद अपने साथ जबलपुर उपचार के लिये ले गये।
अब कटे होठ-फटे तालू के बच्चें सामान्य बच्चों की तरह दिख सकेंगें। इन बच्चों के माता पिता के चेहरों मे खुशी झलक रही हैं । बच्चों के परिजनों ने कहा कि आरबीएसके टीम द्वारा आयोजित शिविर ने बच्चों को एक तरह से उपहार दिया है। अब बच्चें सामान्य बच्चों की तरह दिख सकेंगें।
आपरेशन के लिये 14 बच्चें हुये चयनित-डीईआईसी मे आयोजित शिविर में 14 बच्चों को चयनित किया गया। जिन्हें चिन्हित कर डॉ.चक्रवर्ती एवं उनके स्टॉफ द्वारा दुबे सर्जिकल एवं डेंटल केयर सेंटर जबलपुर ले जाया गया हैं ।
चयनित बच्चों में विशु ठाकरे उम्र 09 माह, श्याना नॉज उम्र 03 माह, साजन सुखदेव उम्र 06 माह, विद्या खंडाते उम्र 08 माह, पुर्वांश सोनेकर उम्र 04 माह, लोचन मेरावी उम्र 11 माह, आरूषि पंचेश्वर उम्र 3 वर्ष, लवयश मात्रे उम्र 03 माह, ऋषभ उइके उम्र 11 माह, ललीता मेरावी उम्र 11 माह, बिन्दु परते उम्र 1.6 वर्ष, जीवेश नेवारे उम्र 03 माह, कैतब कटरे उम्र 5.6 वर्ष, काव्या देशमुख उम्र 02 वर्ष को सर्जरी के लिये जबलपुर रवाना किया गया है। जहॉ इन बच्चों का निःशुल्क उपचार किया जायेंगा।