June 19, 2021

Join With Us


कोविड वैक्सीन टीकाकरण के लिए 21 जून को महाअभियान का आयोजन : 19 हजार 100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य




बालाघाट | न्यूज़ डेस्क | कोरोना संक्रमण की तिसरी लहर से बचाव के लिए प्रदेश सरकार द्वारा आगामी 21 जून को कोविड वेक्सीन टीकाकरण का महा अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के 07 हजार टीकाकरण केन्द्रों पर एक दिन में 18 से अधिक की आयु के 10 लाख लोगों को कोविड वेक्सीन का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस महा अभियान के लिए कलेक्टर श्री दीपक आर्य के मार्गदर्शन में बालाघाट जिले में भी व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है।

कलेक्टर श्री आर्य ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड वैक्सीन का टीका लगवाना बहुत जरूरी है। कोरोना का अब तब कोई ईलाज नहीं है। इससे बचाव के लिए कोविड वैक्सीन का टीका लगाना, मास्क और दो गज की सोशल डिस्टेंशिंग की दूरी का पालन करना ही एकमात्र उपाय है।

कोविड वेक्सीन का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है और इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। बालाघाट जिले में 02 लाख 95 हजार से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया जा चुका है और सभी पूरी तरह से सुरक्षित है।

कलेक्टर श्री आर्य ने 18 से अधिक की आयु के सभी लोगों से अपील की है कि वे 21 जून को आयोजित होने वाले कोविड वेक्सीन टीकाकरण के महाअभियान में शामिल हों और जिन लोगों ने कोविड वेक्सीन का टीका नहीं लगवाया है वे यह टीका अवश्य लगवायें। 21 जून के महाअभियान में बालाघाट जिले के 18 वर्ष से अधिक की आयु के 19 हजार 100 लोगों को कोविड वेक्सीन का टीका लगाने का लक्ष्य रखा है।

सभी लोग इस लक्ष्य को हासिल करने में अपना योगदान दें और टीका के प्रति किसी अफवाह या गलतफहमी के झांसे में न आयें। कोविड वेक्सीन का टीका लगने के बाद भी यदि कोई कोरोना संक्रमित होगा तो वह गंभीर स्थिति में नहीं जायेगा और जल्द ही ठीक हो जायेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने बताया कि 21 जून को आयोजित होने वाले कोविड वेक्सीन टीकाकरण महा अभियान के लिए बालाघाट जिले में 100 टीकाकरण केन्द्र बनाये जा रहे है। प्रत्येक केन्द्र पर सेल्फी पाईंट बनाया जा रहा है। जिससे टीका लगाने आये लोग अपने मोबाईल में सेल्फी ले सकेंगें और अन्य लोगों को कोविड वेक्सीन का टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित कर सकेंगें।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ परेश उपलप ने बताया कि 21 जून के महाअभियान के लिए बालाघाट जिले में 172 टीकाकरण केन्द्र बनाये जा रहे है। प्रत्येक केन्द्र पर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ एक प्रेरक भी तैनात रहेगा और शत प्रतिशत टीकाकरण की शपथ भी ली जायेगी।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE