दुर्ग | जगजीत सिंह | नगर पालिक निगम दुर्ग में आज मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के 6 माह में 35 हजार गरीब लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुॅचायें जाने पर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त हरेश मंडावी के द्वारा यूनिट के योद्धा डाक्टर, नर्स, और हितग्राहियों से इस उपलब्धि के लिए केक कटवाकर सेलिब्रेट किया गया । इस मौके पर सभापति राजेश यादव, स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर, लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, एल्डरमेन अंशुल पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी सहित स्लम स्वास्थ्य योजना मेडिकल यूनिट के डाक्टरर्स, नर्स, तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन उपअभियंता एवं सहा0 भवन अधिकारी गिरीश दीवान द्वारा किया गया ।
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की मेडिकल यूनिट ने शहर में बदली स्थिति-
कार्यक्रम में विधायक अरुण वोरा ने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना से शहर में गरीब तबके के 35 हजार लोगों को स्वास्थ्य लाभ, एवं प्रदेश में 5 लाख लोगों को लाभ पहॅुचाये जाने पर माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई और धन्यवाद देते हुये दुर्ग शहर के मोबाईल यूनिट को शुभाकामनाएॅ दी।
उन्होंने कहा मोबाइल यूनिट झुग्गी बस्तियों में निवासरत लोगों तक जाकर नियमित जांच उपचार व दवा का लाभ तो दिया है उन्होंने कोरोना काल में भी संक्रमण को नियंत्रित करने में बेहतर साबित हुआ है। शहर के पूरे 60 वार्डो के स्लम क्षेत्रों में 10 हजार शिविर का आयोजन कर 35 हजार लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुॅचाया गया है। इस दौरान गरीब हितग्राहियों को मुफ्त जांच, उपचार, और दवा की सुविधा दी गई ।
राज्य स्थापना दिवस 01 नवंबर 2020 से प्रदेश में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना का शुभारंभ किया गया है । दुर्ग के स्लम बस्तियों में कम्प लगाकर मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएॅ दी गई । इस कार्य में फार्मासिस्ट, मुफ्त लैब जांच, टेक्निशियन एएनएम तथा एमएमयू चालक ने सेवाएॅ दी है । उन्होंने इस कार्य के लिए मोबाइल यूनिट टीम की प्रशंसा कर उनके कार्यो का सराहा तथा उन्हें गुलदस्ता देकर उनका सम्मान किया ।
शहर के 35 हजार लोगों को को स्वास्थ्य लाभ देना बड़ी बात-
इस मौके पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा यह मुख्यमंत्री जी की महत्वकांक्षी योजना है जिसमें 28 प्रकार की जांच और ईलाज की सुविधा 35 हजार लोगों ने उठाया है । इतनी बड़ी संख्या में लोगों को लाभ पहुॅचाना बड़ी बात है। कोरोना काल में भी मोबाइल यूनिट के योद्धा निडर होकर गरीब लोगों में संक्रमण को नियंत्रित करने में सहायक बने हैं। मैं सभी को बधाई और शुभकामनाएॅ देता हूॅ । मोबाइल यूनिट के योद्धाओं ने शिविरों में खून, मल-मूत्र, थूक, टीबी, थायराइड, मलेरिया, टाईफाईट, ब्लड प्रेशर, शूगर आदि की जांच कर ईलाज किये। जो प्रशंसा के पात्र है ।
योजना का उद्देश्य की पूर्ति हुआ है-
इस मौके पर आयुक्त हरेश मंडावी, सभापति राजेश यादव ने भी योजना का उल्लेख करते हुये दुर्ग शहर के स्लम स्वास्थ्य यूनिट को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरुप जिस उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना प्रारंभ की गई उसकी पूर्ति निश्चित रुप से किया गया। कोरोना काल में भी मोबाइल टीम अपने कर्तव्य का निवर्हन किये और बस्तियों, मोहल्ले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम में सहायक बने ।
उन्होंने कहा यह एमएमयू में उपलब्ध सुविधाओं एवं कड़ी निगरानी एवं योजना की डिजाइन का ही परिणाम है कि योजना को शहर में जनता ने अपनाया और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया । कार्यक्रम में स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर ने आभार व्यक्त करते हुये कहा रोज कमाने खाने वाली गरीब जनता को इस योजना के माध्यम से बेहत मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा प्रदान किया गया । गरीब व्यक्ति के पास ईलाज के लिए पैसे नहीं होते एैसे लोगों के स्वास्थ्य की चिंता माननीय मुख्यमंत्री जी ने की और अपनी मानवीय संवेदना को इस योजना के माध्यम से व्यक्त किया ।
जिसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूॅ । कार्यक्रम में भवन अधिकारी प्रकाशचंद थवानी, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना योद्धागण डाॅ0 संजय सिन्हा, डाॅ0 सौरभ कुमार, डाॅ0 पीयूष श्रीवास्तव, डाॅ0 यंदन कुमार साव, पुनम ससाहू, हेमपुष्पा साहू, प्रियंका देवांन, सुषमा वर्मा, मनीष देशमुख, हुलेश्वर बांथे, मनोज यादव, लक्ष्मी साहू, रेश्मा निर्मलकर, दुर्गेश साहू, तेजस्वी कौशिक, उमेश पाल, शहीद अहमद, रोमेश पेेल, संतोष मेश्राम, शैलेष सहारे एवं अन्य उपस्थित थे ।