September 05, 2026

Join With Us


सड़क पर कारें, बीच में केक और फिर शुरू हुआ स्टंट का खेल : मेरठ में आधी रात का बर्थडे सेलिब्रेशन




मेरठ | न्यूज़  डेस्क | टीपीनगर के वेदव्यासपुरी में गुरुवार देर रात कुछ युवकों ने सड़क पर बर्थडे पार्टी मनाई और जमकर हुड़दंग किया। लाइन लगाकर गाड़ियों के ऊपर आतिशबाजी की और इसके बाद सड़कों पर स्टंटबाजी करते हुए उत्पात मचाया गया। टीपीनगर थाना क्षेत्र के वेदव्यास पुरी में गुरुवार रात 1:30 बजे दर्जनों कार लेकर कुछ युवक आए और बीच सड़क बर्थडे केक काटा। इस दौरान सड़क पर ही हुड़दंग मचाया। पार्टी में आतिशबाजी और गाड़ी के शीशे खोलकर फुल आवाज पर गाने चलाए। आसपास के लोग देररात को इस घटनाक्रम के बाद परेशान हो गए और पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान आरोपी सड़कों पर स्टंटबाजी करते हुए फरार हो गए।

पुलिस ने सीज कर दीं दो कारें

जिस गाड़ी से सड़क पर स्टंटबाजी की गई थी, उन पर भी कार्रवाई हुई | पुलिस ने घटना में इस्तेमाल दो कारों को सीज कर दिया | वहीं  इस मामले में तीन नाबालिग भी शामिल थे | पुलिस ने उन्हें वैधानिक चेतावनी दी और उनके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया | यानी जिस बर्थडे पार्टी कीशुरुआत केक काटने और दोस्तों के साथ जश्न मनाने से हुई थी, वो पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया |  

पुलिस का कहना है कि मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है | अब सवाल है कि बर्थडे मनाने के लिए सड़क ही क्यों चुनी गई | जश्न मनाना अपनी जगह है, लेकिन जब जश्न सड़क पर उतर आए, गाड़ियां बीच रास्ते में खड़ी हो जाए, आतिशबाजी और तेज संगीत शुरू हो जाए और उसके बाद कारों से स्टंट होने लगें, तो मामला पार्टी का नहीं रह जाता | सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की सुरक्षा भी इससे जुड़ जाती है | 





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE