दुर्ग | सोनम कौर | दरम्यानी रात्रि लगभग 01:00 बजे थाना सुपेला क्षेत्र के नेहरू नगर चौक पर मृतक एवं उसके साथी का रुपेन्द्र निषाद, एक विधि से संघर्षरत बालिका तथा एक अन्य व्यक्ति के साथ आपसी विवाद हुआ। विवाद के दौरान युवक के पैर में चोट आई, जिसके पश्चात उसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा युवक को मृत घोषित किया गया।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल पतासाजी करते हुए रुपेन्द्र निषाद एवं एक विधि से संघर्षरत बालिका को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। घटना में प्रयुक्त हथियार भी जप्त किया गया है।
घटना में शामिल एक अन्य संलिप्त व्यक्ति फरार है, जिसकी पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। प्रकरण में घटनास्थल से साक्ष्य संकलन तथा अन्य वैधानिक कार्यवाही जारी है।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
प्रारंभिक जांच के अनुसार आपसी विवाद के दौरान आरोपियों एवं मृतक पक्ष के बीच विवाद बढ़ने पर युवक के पैर में चोट पहुंची, जिसके बाद घायल युवक को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हुई। घटना के संबंध में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विवेचना जारी है।