September 07, 2026

Join With Us


सुुदामा चरित्र एवं परीक्षित मोक्ष का भावपूर्ण वर्णन : श्रीमद् भागवत कथा का सप्तम दिवस

सप्तम दिवस की कथा के साथ ही श्रीमद् भागवत कथा के सात दिवसीय आयोजन का कथा-वाचन चरण पूर्ण हुआ




जगदलपुर । न्यूज़ डेस्क | धरमपूरा -जगदलपुर स्थित सौंडिक भवन, LIC रोड में श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का सोमवार, 07 सितंबर 2026 को सप्तम दिवस रहा कथा के सप्तम दिवस श्रद्धालुओं को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष एवं श्री सुखदेव विदाई जैसे भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी प्रसंगों का श्रवण कराया गया।

कथा वाचक श्री अनादि जी महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत के इन प्रसंगों की आध्यात्मिक व्याख्या की गयी। सुदामा चरित्र के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण और भक्त के बीच प्रेम, मित्रता, समर्पण एवं निष्काम भक्ति का संदेश श्रद्धालुओं तक पहुंचेगा गया। वहीं राजा परीक्षित के मोक्ष प्रसंग के माध्यम से जीवन की नश्वरता और ईश्वर भक्ति के महत्व को समझाया गया।

सप्तम दिवस की कथा के साथ ही श्रीमद् भागवत कथा के सात दिवसीय आयोजन का कथा-वाचन चरण पूर्ण हुआ। 

   श्रीमद् भागवत कथा की सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही जीरो वेष्ट के थीम पर कार्य किया गया किसी प्रकार का प्लास्टिक का उपयोग ना करते हुए समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया

   आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालु भक्तों से आग्रह किया है कि वे सपरिवार कथा स्थल पर पहुंचकर पुण्य लाभ प्राप्त करें। तथा कथा पश्चात भोजन प्रसाद की व्यवस्था सैंडिक समाज द्वारा किया गया था

आयोजन समिति ने बताया कि 08 सितंबर 2026, मंगलवार को प्रातः 9:00 बजे पूर्णाहुति तथा दोपहर 1:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक भंडारा एवं महाप्रसाद का आयोजन सौडिक भवन मे किया जाएगा।


विनीत:

श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति धरमपूरा जगदलपुर





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE