March 13, 2026

Join With Us


अब बेटियां खुद ही करेंगी अपनी रक्षा : कराटे के दांव और योग का संकल्प




नागपुर । प्रा.विवेक बांबल।  महाराष्ट्र की धरा पर अब बेटियां न केवल शिक्षित होंगी, बल्कि अपनी रक्षा के लिए खुद सक्षम भी बनेंगी । राज्य शिक्षण परिषद और मंत्री दादासाहेब भुसे की पहल पर शुरू हुआ 'रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण' अभियान अब एक बड़े आंदोलन का रूप ले चुका है । इसके तहत राज्य की 15 लाख छात्राओं को प्रशिक्षित कर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी  चल रही है ।

प्रशिक्षण का स्वरूपः कराटे, योग और सतर्कता  अभियान के अंतर्गत केवल शारीरिक बल ही नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती पर भी जोर दिया जा रहा है । छात्राओं को कराटे के बुनियादी दांव-पेंच सिखाए जा रहे हैं, ताकि वे किसी भी अप्रिय स्थिति का डटकर मुकाबला कर सकें । प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत योगासन और ध्यान से होती है, जिससे छात्राओं की एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार हो सके । 'सोशल अवेकनिंग' सत्र के माध्यम से छात्राओं को समाज में सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों को पहचानने और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रह सके।                    




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE