भिलाई । मिनल केड़ेकर । भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ द्वारा सरकारी अधिकारियों के लिए रात्रि कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया है। आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह जी की प्रेरणा से वर्ष 2022 से यह आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें प्रशासन (कलेक्टर 11), पुलिस विभाग , शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, इनकम टैक्स, SBI, PMGSY और चैंबर ऑफ कॉमर्स की टीम हिस्सा ले रही हैं। 
सभी मैचों के स्कोर का सीधा प्रसारण cricheros मोबाइल ऐप पर किया जा रहा है। United Cup - season 3 के नाम से इसे देखा जा सकता है । V CAN NEWS और मार्केटियम ( सोशल मीडिया मार्केटिंग कंपनी ) के सहयोग से आयोजित यह रात्रि कालीन क्रिकेट
टूर्नामेंट खासा लोकप्रिय है। 24 मई से आरंभ हुए इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज 5 जून को खेला जाएगा । प्रशासन एवं पुलिस विभाग के बीच होगा महासंग्राम ।
सांसद विजय बघेल होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि , वैशाली नगर विधानसभा विधायक रिकेश सेन , समाज सेवी इंद्रजीत सिंह छोटू , इंडस्ट्रलिस्ट मुकुल जैन , समाज सेवी राजू भाटिया को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। 
INJCCS के प्रांतीय अध्यक्ष मनविंदर सिंह भाटिया, प्रांतीय महासचिव सोनम कौर , प्रांतीय कोषाध्यक्ष मिनल केड़ेकर, प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय कश्यप ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद प्रेषित किया है। श्री भाटिया ने सभी विभाग के अधिकारियों का और आम जनता का अभिनंदन किया है तथा सहयोग और साथ और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया है।