June 02, 2026

Join With Us


आयुक्त एवं सभापति ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का किया सम्मान : श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर दी गई सम्मानजनक विदाई

निगम दुर्ग के 4 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर शॉल




दुर्ग | सोनम कौर |  नगर पालिक निगम दुर्ग के चार कर्मचारियों को उनके सेवानिवृत्ति अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम निगम मुख्यालय स्थित मोतीलाल वोरा सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में आयुक्त सुमित अग्रवाल एवं सभापति श्याम शर्मा ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके दीर्घकालीन सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा एवं निगम के प्रति योगदान की सराहना की। इस अवसर पर सहायक राजस्व निरीक्षक नंद कुमार यादव, लाइनमैन वासुदेव यादव, भृत्य दिलीप कुमार ढीमर एवं सफाई कामगार चंद्रा उर्फ चंद्रकला को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निगम के विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है।उनके अनुभव और योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

सभापति श्याम शर्मा ने कहा कि किसी भी संस्था की सफलता उसके कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण पर आधारित होती है।सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने निगम परिवार को अपनी सेवाएं देकर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त साथियों के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम भावुक एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य मनीष साहू, काशीराम कोसरे, कुलेश्वर साहू, कमल देवांगन, ज्ञानदास बंजारे, मनीष कोठारी, खालिक रिजवी, खिलावन मटियारा, गुड्डू यादव, लेखाधिकारी रेवाराम मनु, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा, महामंत्री अनिल सिंह सहित शशिकांत यादव, ईश्वर वर्मा, शानू कोठारी, हेमलता वर्मा, किरण अग्रवाल, रेखा कुर्रे, गंगाधर ठाकरे तथा निगम के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE