मुंबई | न्यूज़ डेस्क | विश्व चैंपियन डी गुकेश ने प्राग इंटरनेशनल शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के नौवें और अंतिम दौर में स्पेन के डेविड एंटोन गुइजारो को हराकर जीत का सूखा खत्म किया। अरविंद चिदंबरम चेक गणराज्य के डेविड नवारा को हराकर संयुक्त दूसरा स्थान रहे। टूनमेिंट में लगातार ड्रा और तीन हार के बाद गुकेश ने आखिरकार जीत दर्ज की।
उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव (छह अंक) ने अमेरिका के हँस मोके नीमन के विरुद्ध सफेद मोहरों से आसान ड्रा के बाद टूर्नामेंट जीत लिया। इससे पहले उन्होंने फरवरी में टाटा स्टील मास्टर्स जीता था। उन्होंने यहां बिना हारे तीन जीत और छह ड्रा हासिल किए। ईरान के परहम मघसूदलू, हालैंड के जोर्डन वान फोरेस्ट और अरविंद ने पांच अंक से संयुक्त दूसरा स्थान हासिल किया।