April 12, 2026

Join With Us


अंतरराष्ट्रीय कुश्ती करवाने तैयार है भिलाई : सिविक सेंटर में जारी है अंडर 20 कुश्ती का महासंग्राम

देश भर के पहलवान कर रहे जोर-आजमाइश




भिलाई। नईमुद्दीन खान | दुर्ग सांसद विजय बघेल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रथम बार आयोजित अंडर 20 कुश्ती का महासंग्राम रोमांचक होता जा रहा है। रोजाना बड़ी तादाद में मौजूद खेल प्रेमियों के बीच देश भर के पहलवान कुश्ती के दांव पेंच आजमा रहे हैं। दूसरे दिन शनिवार को बालक वर्ग के कुल 240 मुकाबले हुएl जिसमें 10 पहलवानो को गोल्ड ,10 को सिल्वर और 20 पहलवानो को ब्रॉन्ज  मैडल और प्रशस्ति पत्र दिये गयेl छत्तीसगढ़ के लिये भी गर्व रहा की इस दंगल में अंडर-20 बालक वर्ग में छत्तीसगढ़ को भी मैडल हासिल हुआl इस मौके पर दुर्ग सांसद विजय बघेल ने बताया कि वो स्वयं कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाडी रहें हैं। कबड्डी टीम का खेल हैं लेकिन पहलवानी एकल गेम हैं जिसके लिये हर खिलाडी हर पहलवान को तपना पड़ता है अनुशासन पूर्वक कठिन संघर्ष करना पड़ता है और तब सफलता प्राप्त होती है।

बघेल ने इस मौके पर कहा कि जीत की भूख को जो स्थाई रख पाता है वो देश की संम्पत्ति बनता है और आज हम छत्तीसगढ़ के भिलाई में ऐसे ही खिलाडी के रूप में देश की संपत्ति का निर्माण करने का एक छोटा सा प्रयास कर रहें है।  उन्होंने कहा कि उनके लिये गौरवान्वित करने का हमेशा यह कारण रहता ऐसी सकारात्मक पहल पर लोग दिन रात एक कर इस तरह के आयोजन को नई ऊंचाईयां देते हैं।

आयोजन के संदर्भ में निशु पाण्डेय ने बताया कि छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ के अध्यक्ष जगन्नथ पहलवान, उपाध्यक्ष एवं प्रदेश आर्थिक प्रकोष्ठ कार्य समिति सदस्य भाजपा भूपेंद्र यादव और उनकी पूरी टीम ने इस भव्य आयोजन हेतु सांसद विजय बघेल धन्यवाद ज्ञापित करते हुये विश्वास दिलाया है कि भविष्य में हम कुश्ती को छत्तीसगढ़ में शीर्ष स्थान दिलाने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती कराने तैयार हैl

इस कुश्ती के महासंग्राम का समापन रविवार 12 अप्रैल को होगा। आयोजक़ समिति के सदस्य वीरेन्द्र यादव पहलवान, भाजपा के पूर्व पार्षद एवं प्रदेश ओबीसी प्रकोष्ठ के विशेष आमंत्रित सदस्य देवेंद्र यादव,जी सुरेश बाबे, शशिकांत बघेल, राघवेंद्र सिंह, अजय पानिकर, राजेश सिंह, विश्वरतन सिन्हा, प्रमोद सिंह, सुधीर बंसल, डाकेश्वर परगनिहा और कल्पना स्वामी ने अंतिम दिन का महामुकाबला देखने भिलाई-दुर्गवासियों से उपस्थिति का आव्हान किया है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE