May 25, 2021

Join With Us


शासकीय सेवकों एवं उनके परिजनों को लगाने कोविड वेक्सीन का टीका : 28 मई से विशेष शिविरों का आयोजन




बालाघाट | न्यूज़ डेस्क | कोविड-19 संक्रमण से शासकीय सेवकों एवं उनके परिजनों के बचाव के लिए कलेक्टर दीपक आर्य ने एक अभियान के अंतर्गत शासकीय सेवकों एवं उनके परिजनों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाने के लिए विशेष शिविरों के आयोजन के निर्देश दिये है। उन्होंने शिविरों के आयोजन की तिथियां भी तय कर दी है और शासकीय कर्मियों के इस टीकाकरण अभियान के लिए सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुधांशु वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

सभी शासकीय कार्यालय प्रमुखों को अपने कार्यालय के कर्मचारियों एवं 18 से अधिक की आयु के परिजनों की सूची ई-मेल actw.bgt@mp.gov.in पर शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है। शासकीय कर्मियों एवं उनके 45 वर्ष से अधिक की आयु के परिजनों को इन विशेष शिविर में प्रात: 10 बजे से शाम 05 बजे तक कोविड वेक्सीन का टीका लगाया जायेगा।

जो शासकीय सेवक या उनके परिजन 18 वर्ष से अधिक की आयु के हैं वे भी इन विशेष शिविर स्थल पर अपना पंजीयन करा कर कोविड वेक्सीन का टीका लगवा सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सहायक आयुक्त सुधांशु वर्मा से मोबाईल नंबर 9425314606 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 मई को वन विभाग के शासकीय सेवकों एवं उनके परिजनों के टीकाकरण के लिए कार्यालय वनमंडलाधिकारी उत्तर सामान्य, जय स्तंभ चौक बालाघाट में शिविर लगाया जायेगा। इसी प्रकार बैंक कर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए 29 मई को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट में शिविर लगाया जायेगा।

राजस्व, भू-अभिलेख, महिला एवं बाल विकास, पेंशन कार्यालय, कोषालय, कृषि, श्रम, सहकारिता, शहरी विकास अभिकरण, आबकरी, आदिम जाति कल्याण विभाग (शिक्षकों को छोड़कर), जिला योजना एवं सांख्यिकी, जनसम्पर्क, सामाजिक न्याय, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अंत्यावसायी, जिला उद्योग केन्द्र, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं लोक निर्माण विभाग के शासकीय सेवकों एवं उनके परिजनों के लिए 31 मई को उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट में शिविर लगाया जायेगा।

02 जून को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट में एमपीईबी, जल संसाधन, वाणिज्य कर, खेल, रेशम, रोजगार कार्यालय, उच्च शिक्षा, जिला पंचायत के शासकीय सेवकों एवं उनके परिजनों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया जायेगा। 03 एवं 05 जून को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट में शिक्षा विभाग के शासकीय सेवकों एवं शिक्षकों एवं उनके परिजनों का टीकाकरण किया जायेगा। 07 एवं 09 जून को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट में आदिम जाति कल्याण विभाग के शिक्षकों एवं उनके परिजनों का टीकाकरण किया जायेगा।

05 एवं 07 जून को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय वारासिवनी, बैहर, परसवाड़ा, लांजी, किरनापुर, कटंगी, लालबर्रा, बिरसा एवं खैरलांजी में विकासखंड के शिक्षक एवं समस्त शासकीय सेवकों एवं उनके परिजनों को कोविड वेक्सीन का टीका लगवाया जायेगा। सभी विभागों के शासकीय सेवकों से कहा गया है कि वे निर्धारित दिनांक एवं स्थल पर स्वयं एवं अपने परिजनों को कोविड वेक्सीन का टीका अवश्य लगवायें।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE