November 04, 2025

Join With Us


नवम्बर में प्रांत की सभी नई कार्यसमितियों का हो जाएगा गठन : भाटिया




रायपुर । मिनल केडेकर । इंडियन नेशनल जर्नलिस्ट कोऑर्डिनेट कमेटी एंड सोशल मीडिया जर्नलिस्ट फेडरेशन (भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ) की प्रदेश भर की ब्लॉक स्तर से प्रदेश स्तर की कार्यसमितियों का गठन नवम्बर माह में कर लिया जाएगा और वे अस्तित्व में आकर कार्य करने लगेंगी। उक्त आशय की सूचना संगठन के केंद्रीय कार्यालय के आधार पर संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष सरदार मनविंदर सिंह भाटिया ने देते हुए बताया कि 2026 सत्र की सदस्यता आरम्भ कर दी गई है जिसमें छात्र, डॉक्टर, व्यापारी, कलाकार, खिलाड़ी, एडवोकेट आदि सामान्य सदस्य को 100 रुपए और संगठन से जुड़े पुराने सदस्य और पदाधिकारी को 200 रूपये शुल्क निर्धारित किया गया है। 

      श्री सिंह ने आगे बताया कि सदस्यता 30 नवम्बर तक की जाएगी। इसके पश्चात सदस्य बनने के लिए 500 रूपये जमा करने होंगे। इस बार पुराने सदस्यों और पदाधिकारियों को फॉर्म नहीं भरने होंगे। उन्हें 7354077535 पर शुल्क भेजकर स्क्रीन शॉट उसी नम्बर पर भेजना होगा। नए बनने वाले सदस्यों को फॉर्म भरना होगा जो उसी नम्बर पर मांग कर भरना होगा। श्री सिंह ने प्रदेश के सभी इकाइयों के अध्यक्षों से इसी गाइड लाइन से अपनी अपनी कार्यसमितियों की सदस्यता पूरी कर नई कार्यसमितियों के  पदाधिकारियों की सूची भेजने को कहा है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE