June 27, 2026

Join With Us


84.15 लाख के विकास कार्यों की सौगात, तीन वार्डों में महापौर ने किया भूमिपूजन : सड़क, नाली एवं पुलिया निर्माण से मिलेगी नागरिकों को बेहतर सुविधाएं

60 वार्डों में विकास कार्यों को मिल रही प्राथमिकता




दुर्ग। सोनम कौर | नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए महापौर अलका बाघमार ने आज वार्ड क्रमांक .02 राजीव नगर में आर.सी.सी. नाली व पुलिया निर्माण कार्य एवं देवेंद्र कसेर से आजाद दुर्गा चौक तक आरसी सी नाली निर्माण कार्य के अलावा वार्ड क्र.21 आशा नगर बंद गली में सी.सी. रोड निर्माण,सड़क नंबर 14 आशा नगर व सिंधिया नगर में नाली,पुलिया एवं वार्ड क्रमांक 51 दुर्गा चौक प्रगति नगर में सड़क, नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इस दौरान लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर, एमआईसी सदस्य शिव नायक, पार्षद विद्यावती सिंह,पार्षद साजन जोसफ, गोविंद्र देवांगन,रंजीता पाटिल,सावित्री दमाहे,जिला भाजपा प्रवक्ता अरुण सिंह,मनमोहन शर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

बता दे कि वार्ड क.02 राजीव नगर में आर.सी.सी. नाली व पुलिया निर्माण कार्य लागत 15,25 के अलावा देवेंद्र कसेर से आजाद दुर्गा चौक तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य लागत 10 लाख और वार्ड क्रमांक 21 नाली/पुलिया 9.92 एवं आशा नगर बन्द गली में सीसी रोड निर्माण 9.92 से होगा निर्माण कार्य के अलावा वार्ड क्र.51 मधुबन नगर ठाकुर के घर से एक्का के घर तक गली नं. 01 से 03 तक सीमेंट सड़क निर्माण कार्य लागत राशि रु. 8.00 लाख, बोरसी उत्तर में पंचशील सेक्टर बी. के सड़क नं. 04 नरेन्द्र वर्मा के घर से कमलेश साहू के घर तक आर.सी.सी नाली व पुलिया निर्माण लागत राशि रु. 21.25 लाख एवं वार्ड क्र. 51 प्रदिप्ती नगर में 80 फिट रोड में रामटेके के घर तक रोड़ व नाली निर्माण कार्य लागत राशि रु.9.81 लाख का भूमि पूजन भूमिपूजन किया गया।

महापौर ने भूमिपूजन के पश्चात कहा कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क, नाली एवं पुलिया निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, जल निकासी की व्यवस्था बेहतर बनेगी तथा आम नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।

वार्डवासियों से रूबरू हुईं महापौर, समस्याओं के शीघ्र निराकरण का दिया आश्वासन भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान 

महापौर अलका बाघमार ने वार्डवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। नागरिकों ने पेयजल, साफ-सफाई, सड़क एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े विषयों को उनके समक्ष रखा। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ जनसमस्याओं के निराकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वार्डवासियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए निगम प्रशासन लगातार क्षेत्रीय स्तर पर निगरानी कर रहा है।

 सभी 60 वार्डों में विकास कार्यों को मिल रही प्राथमिकता

महापौर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सभी 60 वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित पार्षदों के साथ समन्वय स्थापित कर वार्डों की समस्याओं का सर्वेक्षण करें तथा प्राथमिकता के आधार पर प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि आवश्यक कार्यों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर अमल में लाया जा सके।

उन्होंने कहा कि शहर के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए निगम प्रशासन प्रतिबद्ध है। विकास कार्यों की निरंतरता से शहर की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और नागरिकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा। कार्यक्रम में ममता देवांगन, मनमोहन शर्मा,सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं वार्डवासी उपस्थित रहे। भूमिपूजन के दौरान नागरिकों ने विकास कार्यों के लिए महापौर एवं नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE