June 23, 2026

Join With Us


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन दुर्ग में विशाल योग शिविर आयोजित : पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यास

नियमित योग को तनाव प्रबंधन, शारीरिक फिटनेस एवं कार्यक्षमता वृद्धि का प्रभावी माध्यम बताते हुए कर्मियों को प्रेरित




दुर्ग | सोनम कौर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21.06.2026 को पुलिस लाइन, दुर्ग स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर सामूहिक योगाभ्यास किया। योग शिविर के दौरान सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। साथ ही अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम एवं ध्यान की क्रियाएं भी कराई गईं। योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, तनाव नियंत्रण एवं कार्यक्षमता वृद्धि के महत्व को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित योग अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। पुलिस परेड ग्राउंड, पुलिस लाइन दुर्ग, उक्त योग शिविर के सफल आयोजन एवं संचालन में पुलिस लाइन दुर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही। योगाभ्यास का संचालन उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) एवं पुलिस लाइन स्टाफ द्वारा किया गया।

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन के लिए नियमित योग एवं व्यायाम को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21.06.2026 को पुलिस लाइन, दुर्ग स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर सामूहिक योगाभ्यास किया।

योग शिविर के दौरान सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। साथ ही अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम एवं ध्यान की क्रियाएं भी कराई गईं। योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, तनाव नियंत्रण एवं कार्यक्षमता वृद्धि के महत्व को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित योग अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

उक्त योग शिविर के सफल आयोजन एवं संचालन में पुलिस लाइन दुर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही। योगाभ्यास का संचालन उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) एवं पुलिस लाइन स्टाफ द्वारा किया गया। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन के लिए नियमित योग एवं व्यायाम को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE