June 25, 2026

Join With Us


भिलाई स्टील प्लांट से संगठित रूप से स्क्रैप एवं अवैध परिवहन चोरी : एक और फरार आरोपी गिरफ्तार

प्रकरण में लगातार कार्रवाई जारी, अब तक कुल 13 आरोपियों की गिरफ्तारी कर वैधानिक कार्यवाही




दुर्ग | सोनम कौर | मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह खदान पारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स, प्लॉट नंबर 18 ए/05, एच.आई.ए. हथखोज भिलाई में जांच की गई। जांच के दौरान विभिन्न हाईवा एवं ट्रकों में फ्लू डस्ट के साथ बीएसपी से चोरी किए गए लोहे की प्लेट, बीम एवं कटिंग लोड होना पाया गया। मौके पर लोहे की प्लेट, बीम कटिंग एवं अन्य स्क्रैप सामग्री का बड़े पैमाने पर भंडारण पाया गया। साथ ही स्क्रैप की लोडिंग एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन एवं मशीनरी भी मौके पर मौजूद थी। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में बीएसपी से चोरी किए गए स्क्रैप का अवैध परिवहन किया जा रहा था। कार्यवाही के दौरान लगभग 250 टन लोहे की प्लेट एवं बीम कटिंग, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये है, जप्त की गई। साथ ही परिवहन एवं लोडिंग में प्रयुक्त वाहनों एवं मशीनों सहित कुल लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई।

प्रकरण में पूर्व में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान फरार आरोपियों की सतत तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में एक अन्य फरार आरोपी तेजराम निषाद उर्फ दद्दू को पुलिस टीम द्वारा चिन्हांकित कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण में अब तक कुल 13 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। मामले की विवेचना एवं अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करना एवं उसका अवैध परिवहन एवं विक्रय किया |  घटनास्थल से ए.के. ट्रेडर्स, प्लॉट नं. 18 ए/05, एच.आई.ए. हथखोज भिलाई एवं बीएसपी क्षेत्र ,आरोपी तेजराम निषाद उर्फ दद्दू, उम्र 35 वर्ष, निवासी जेवरा सिरसा, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री 

लगभग 250 टन लोहे की प्लेट, बीम एवं स्क्रैप सामग्री।

परिवहन एवं लोडिंग में प्रयुक्त वाहन एवं मशीनरी।

अन्य प्रकरणानुसार जप्त सामग्री।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE