रानीतराई | न्यूज़ डेस्क | थाना रानीतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम घोरारी श्मशान घाट के पास अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही की गई। मौके पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम नौगेन्द्र बंजारे बताया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में रखी अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी द्वारा अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार करने पर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को दिनांक 24.06.2026 को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अवैध शराब का संग्रहण एवं बिक्री,घटनास्थल ग्राम घोरारी श्मशान घाट के पास, थाना रानीतराई, जिला दुर्ग,आरोपी नौगेन्द्र बंजारे, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम घोरारी, थाना रानीतराई | 
▪️ जप्त सामग्री :
- 88 पौवा देशी प्लेन मदिरा (प्रत्येक 180 एमएल)
- 42 पौवा देशी शोले मसाला मदिरा (प्रत्येक 180 एमएल)
- 23 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब
- बिक्री रकम ₹700/-
- कुल जप्ती मूल्य लगभग ₹14,700/-