May 17, 2021

Join With Us


सुंदरा हॉस्पिटल एवं कृष्णा ऐजेन्सी को ड्रग विभाग ने भेजा नोटिस : रेमडीसीवीर कालाबाजारी का मामला




हॉस्पिटल संचालक ने कहा ऐजेन्सी को बेचा , कृष्णा ऐजेन्सी कर रही इंकार

राजनांदगांव । केजन साहू | कोरोना संक्रमण के चलते कोरोना मरीजों को रेमडीसीविर इंजेक्शन के लिए राजनांदगांव से दुर्ग, भिलाई, रायपुर तक का चक्कर लगाना पड़ा उसके बाद भी बड़ी मुश्किल से यह इंजेक्शन उपलब्ध हो पा रहा था। इसी बीच एक बड़ी खबर निकल कर आई कि राजनांदगांव जिले में सुंदरा मल्टी अस्पताल को 288 रेमडीसीविर इंजेक्शन उपलब्ध कराया गया है। इसी बीच लगातार रेमडीसीविर इंजेक्शन की कालाबाजारी की खबरें भी सामने रही थी। जिस पर डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू ने एक पत्र कलेक्टर को लिखकर इसकी जांच करने कहा था। जांच की गई और सुंदरा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा भी की गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुंदरा मल्टी अस्पताल पर की गई कार्रवाई और मांगे गए दस्तावेजों के आधार पर तथा सुंदरा मल्टी अस्पताल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अस्पताल प्रबंधन का कहना था कि उन्होंने रेमडीसीविर इंजेक्शन राजनांदगांव के कृष्णा ऐजेन्सी को बेचा है। लेकिन कृष्णा ऐजेन्सी द्वारा यह कहा जा रहा है कि उन्होंने सुंदरा मल्टी अस्पताल से इंजेक्शन खरीदा ही नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह खबर निकल कर आ रही है कि स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर ड्रग विभाग ने दोनों को नोटिस जारी कर जवाब मागा है। इस मामले में संतुष्ट जवाब न मिलने पर कृष्णा ऐजेन्सी सहित अस्पताल प्रबंधन पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है । सुंदरा अस्पताल के खिलाफ पहले ही एक कार्रवाई हो चुकी है। जिसमें सुंदर अस्पताल का 1 महीने तक लाइसेंस रद्द कर दिया गया था ।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE