लहार | न्यूज़ डेस्क | मध्यप्रदेश में भिंड जिले के कलेक्टर सतीश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में एस.डी.एम लहार आर. ए. प्रजापति, एस. डी. ओ. पि अवनीश बंसल, थाना प्रभारी कुशल सिंह भदौरिया, तहसीलदार नवीन भरद्वाज एवं जनपद सी. ई. ओ. आलोक जाटोरिया, पटबारी आसपास के क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों का हाल चाल जानने पहुंचे |
लहार बी.ऍम शैलेन्द्र पाण्डेय एवं उनकी टीम ने आस पास रहने वाले लोगों के टेम्प्रेचर लिए और कन्टेनमेंट एरिया का निरिक्षण किया सभी को दवाई उपलब्ध करवाई एवं उनका हालचाल जाना | संकट की इस घडी में उन्होंने समझाया की कोरोना की गाइडलाइन का पालन करे, घरों से न निकले और किसी के संपर्क में न आएं |
https://vcannews.com/?p=3982
मास्क लगाएं सनिटिज़ेर का इस्तेमाल करे और सोशल डिस्टन्सिंग का भी पालन करें। इस मौके पर अवनीश बंसल ने V CAN NEWS को बताया की हमारे द्वारा कोन्टाइनेमेंट एरिया का निरक्षण किया जा रहा। अगर कोई ग्रामवासी बताता है की पॉजिटिव मरीज़ बाहर घूम रहा है तो उसे समझाइश दी जाती है | अगर फिर भी नहीं माना तो उसके और उसके परिजनों के खिलाफ कठोर से कठोर कारवाई की जाएगी।