May 12, 2021

Join With Us


मौत से अठखेलियाँ करने : सिख सेवादार फिर पहुंचे मौत के मुंह




श्री गंगा नगर | न्यूज़ डेस्क | सरकारी हस्पताल का कोरोना वार्ड। पहले से भी भयंकरतम रूप ले चुके कोरोना वायरस से सभी ख़ौफ़ज़दा है।आखिर ज़िन्दगी सभी को प्यारी होती है।पर इन सब के बीच ज़िन्दगी की एक एक सांस को तरस रहे कोरोना वार्ड के लोग भी तो हमारे अपने ही है।आज सरकारी हॉस्पिटल के PRO बलदेव जी का संदेश मिला। कि कोरोना वार्डों में भोजन बांटने व सफाई की समस्या आ रही है।

आपने पिछले साल भी कोरोना वार्डों में लंगर सेवा सम्भाली थी इस बार भी आप की टीम ये सेवा सम्भाल ले।तो बहुत बेहतर हो जाएगा।हमें पता है कि हालात कैसे है कोरोना वार्ड में जाना मौत को दावत देना है।पर सदके जांवां दशमेश की फौज पर।किसी सेवादार के माथे पर कोई शिकन नही। चाव चढ़ गया सेवा को लेकर। हमे पता है कि इस मुश्किल घड़ी हर कोई डर रहा है कोरोना वार्ड में जाने से।ये डर वाजिब भी है पर दशमेश के वारिसों के मन मे डर कैसा।

जिस मरनै ते जग डरे मेरे मन आंनद यही तो मेरे वाहिगुरू जी की सीख है।सो इसी सीख पर चल गुरद्वारा बाबा दीप सिंह जी शहीद श्री गंगा नगर व सिख स्टूडेंट्स फैडरेशन के वीर हरप्रीत सिंह बबलू,कुलविंदर सिंह राजू,गुरप्रीत सिंह सिधू,लवप्रीत सिंह बराड़,संदीप सिंह सोना, सुखदेव सिंह पंछी,जयप्रकाश मील जे पी, गुरप्रीत सिंह मठाडू जुट गए मौत के उस गोले में, जहां जिंदगियां बचाना ही मुख्य मकसद होता है|

सूचना---कोई भी वीर कोरोना वार्डों में लंगर व सफाई की सेवा करना चाहता है तो कृपया 9414089123 पर सम्पर्क करें।

तेजिंदर पाल सिंह टिम्मा मुख्य सेवादार गुरद्वारा बाबा दीप सिंह जी शहीद श्री गंगा नगर राजस्थान 94140-89123




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE