दुर्ग | न्यूज़ डेस्क | नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण हेतु पांच स्थानों पर टीकाकरण की व्यवस्था की है जिसके तहत अंत्योदय कार्ड धारियों को नीरज उच्चतर माध्यमिक शाला मठपारा यादव छात्रावास पचरी पारा तथा शासकीय प्राथमिक शाला कसारीडीह टीकाकरण केंद्र में कोरोना टीका लगाया जा रहा है । इसी प्रकार बीपीएल राशन कार्ड धारी हितग्राहियों के लिए शासकीय प्राथमिक शाला गया नगर एवं सरदार पटेल प्राथमिक शाला शनिचरी बाजार टीकाकरण केंद्र में टीका लगाया जा रहा है । अंत्योदय कार्ड धारी हितग्राहियों और बीपीएल हितग्राहियों से अपील है कि वे अपनी सुविधा अनुसार कोई भी टीकाकरण केंद्र में जाकर टीकाकरण का लाभ प्राप्त कर सकते हैं ।
नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा पूर्व में अंत्योदय कार्ड हितग्राहियों के लिए सिकोला भाटा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में एवं बीपीएल हितग्राहियों के लिए शासकीय नवीन पूर्व माध्यमिक शाला आदित्य नगर और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पोटिया माता तालाब के सामने पूर्व से ही प्रारंभ है । जहां हितग्राही पहुंच कर कोरोना का टीका लगवा रहे हैं।
https://vcannews.com/?p=3959