दुर्ग | न्यूज़ डेस्क | विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज निगम सीमा क्षेत्र के छैः टीकाकरण केन्द्रों का जायजा लिया । टीकाकरण केन्द्रों मंे व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये । टीकाकरण केन्द्रों में बैठने की व्यवस्था, पानी और बिजली सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर व्यवस्था बनाये रखने अधिकारियों को निर्देश दिये । इस दौरान पोटिया में एमआईसी प्रभारी अनुप चंदानियाॅ, तितुरडीह में कांशीराम रात्रे, अमित देवांगन, एल्डरमेन अंशुल पाण्डेय, अजय गुप्ता, पूर्व पार्षद राजेश शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे ।
टीकाकरण की स्थिति की ली जानकारी-
विधायक श्री वोरा एवं महापौर श्री बाकलीवाल ने निगम क्षेत्र के अंत्योदय कार्डधारियों, बीपीएल कार्डधारियों, और एपीएल कार्डधारियों के टीकाकरण केन्द्रों में जाकर वेक्सीनेशन के संबंध में जिला अस्पताल के अधिकारियों और निगम अधिकारियों से टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होनें किसी भी प्रकार की समस्या से अवगत कराने के निर्देश दिये । उन्होनें बीपीएल कार्डधारियों को शास0 नवीन पूर्व माध्यमिक शाला आदित्य नगर पानी टंकी के पास, तथा शास0पूर्व माध्यमिक शाला पोटिया माता तालाब के सामने, और शहर के एपीएल कार्डधारियों को तुलाराम आर्य कन्या उ0मा0शाला ओम परिसर के पीछे तथा शास0 नवीन पूर्व माध्यमिक शाला पदमनाभपुर में टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण कर निर्देशित कर कहा टीकाकरण में किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसका ध्यान अवश्य रखें । उन्होनें टीकाकरण केन्द्रों में वार्ड निवासियों से भी मुलाकात कर उन्हें संक्रमण से सजग और सर्तक रहने का अनुरोध किये। साथ ही शासन के द्वारा टीकाकरण की दी जा रही सुविधा में सहयोग की अपील भी की । उन्होनें निवासियों से कहा यह कोरोना संक्रमण काल चल रहा है वैश्वीक महामारी के समय हम सब को मिल कर इसका सामना करना है शासन के द्वारा दी गई गाईड लाईन का पालन अवश्य करें ।