May 08, 2021

Join With Us


फंसी रही संजीवनी ,घंटों मशक्कत बाद निकली : पाटेकोहरा परिवहन जांच में जाम से हाईवे मे खड़े हो रहे भारी वाहन




राजनांदगांव | केजन साहू | जिले के छुरिया विकासखण्ड में छत्तीसगढ़ के आरटीओ चेक पोस्ट पाटेकोहरा में महीने की शुरुआत होते ही हाइवे पर दोनों ओर लंबी कतारें लग रही है वहीं विपरीत दिशा से भारी वाहन आते हैं जिससे बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है और इमरजेंसी सर्विस वाहन, छोटे कार, बाइक, एवं सवारी बस वालों को बड़ी परेशानी से होकर चेकपोस्ट पार करना पड़ रहा है। ऐसा ही आज देखने मिला शुक्रवार को सुबह 10 बजे मरीज लेने जा रही संजीवनी 108 को घंटों मशक्कत के बाद चेक पोस्ट से निकला।

भारी वाहन चालक आरटीओ चेक पोस्ट पाटेकोहोरा में परिवहन जांच के कारण वाहनों की लंबी कतारें होने की स्थिति में विपरीत दिशा से आ कर और जाम को बढ़ा देते हैं। हाईवे में दो कि.मी.और कभी कभी इससे ज्यादा भारी वाहनों की कतारें लगी रहती है दोनों ओर। वहीं भारी वाहन चालक जल्दी जाने के चक्कर में पूरा हाईवे में तीन लाइन लगा हाईवे को पुरी तरह ब्लॉक कर देते हैं। जिसमें बस कार एंबुलेंस यहां तक बाइक सवारों को चेक पोस्ट पार करने में बड़ी परेशानी उठाना पड़ रहा है। वहीं परिवहन जांच चौकी पाटेकोहरा में नागपुर से चिचोला की ओर आने पर विपरीत दिशा में है।

जिस कारण चिचोला से नागपुर की ओर जाने वाले चेक पोस्ट के छोर के पास सड़क ब्लॉक हो जाता है। पहले वहां कार्य करने वाले डंडे धारी लोग विपरीत दिशा में जाने वाले वाहनों को रोकते थे । पर आप दोनों छोर में दो, तीन पुलिसकर्मी ही तैनात है। आरटीओ चेक पोस्ट के उच्च अधिकारियों को बाइक सवारों छोटे वाहन, कार, सवारी बस और इमरजेंसी वाहन, एम्बुलेंस की आवाजाही में हो रही परेशानी को देखते हुए भारी वाहनों को व्यवस्थित तरीकों से कतार में लगवाया जाना चाहिए वही आरटीओ चेक पोस्ट से कुछ दूरी पर दोनों ओर जो हाईवे में कटिंग है वहां से विपरीत दिशा में आने वाले भारी वाहनों को रोका जाना चाहिए जिससे विपरीत दिशा में आते वाहनों के कारण भी लग रही भारी वाहनों की जाम में अंकुश लगाया जा सके, नहीं तो किसी दिन बड़ी सड़क दुर्घटना घटने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता। चेक पोस्ट पाटेकोहरा के दोनों छोर पर आवाजाही क्लीयर रहें और गुजरने वालों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE