मुंबई | ऋषि भट्ट | भारत के कई राज्यों में आज से तीसरे चरण का टीकाकरण शुरू होने जा रहा है। जिसमें 18 साल लेकर 44 साल तक के लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। कई निजी अस्पताल भी कोरोना की इस जंग में शामिल होंगे और टीकाकरण में शामिल होंगे। अगर आपकी उम्र भी 18 सा ज्यादा है और आप किसी निजी अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाना चाहते हैं तो ये अस्पताल आपके विकल्प हो सकते हैं।
अपोलो अस्पताल
अपोलो अस्पताल समूह भारत में अपने सीमित केंद्रों पर एक मई से 18-44 आयु समूह के लोगों का कोविड रोधी टीकाकरण शुरू करेगा। समूह ने यह बात शुक्रवार को एक बयान में कही। इसमें कहा गया, 'अपोलो अस्पताल ने सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार विनिर्माताओं से सीधे टीके खरीदने के इंतजाम किए हैं। समूह ने कहा कि केंद्र द्वारा 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण का मार्ग प्रशस्त किए जाने के बाद अपोलो अस्पताल कोविड-19 रोधी टीकाकरण के तीसरे चरण में टीकाकरण शुरू करने वाले उन निजी भारतीय अस्पतालों में से होगा जो पहले पहल इसकी शुरुआत कर रहे हैं।
https://vcannews.com/archives/3687
फोर्टिस अस्पताल
फोर्टिस हेल्थकेयर ने कहा है कि वह शनिवार से उत्तर भारत के अपने सभी केंद्रों पर वयस्कों के लिए तीसरे चरण के कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेगा। उसने कहा कि शासन द्वारा टीके उपलब्ध कराए जाने के बाद जल्द से जल्द अन्य शहरों में भी तीसरे चरण के टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जाएगी।
फोर्टिस के अलावा अपोलो हॉस्पिटल्स ने भी अपने केंद्रों पर सभी व्यस्कों के लिए तीसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू करने की घोषणा की है। फोर्टिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ' फोर्टिस उत्तर भारत के अपने सभी केंद्रों में शनिवार से 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू करेगा।'
मैक्स अस्पताल
मैक्स हेल्थकेयर ने घोषणा की है कि वह 1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए कोविद -19 टीकाकरण कार्यक्रम के लिए तैयार है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पंचशील पार्क, पटपड़गंज, शालीमार बाग, राजेंद्र प्लेस (बीएलके-मैक्स अस्पताल), नोएडा और वैशाली में टीके उनकी सुविधाओं पर उपलब्ध होंगे। जैसे ही उनके टीकों की आपूर्ति बढ़ जाती है, उनके नेटवर्क के सभी अस्पतालों का उपयोग नागरिकों को टीकाकरण करने के लिए किया जाएगा।
कितने करा चुके हैं पंजीकरण
बता दें कि टीका लगवाने से पहले को-विन पोर्टल पर पंजीकरण करना जरूरी है। एक मई से टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर 28 अप्रैल शाम चार बजे से पंजीकरण शुरू हुए थे और शुक्रवार की सुबह तक 2.45 करोड़ लोग अपना पंजीकरण करा चुके थे। लेकिन, खबर है कि ज्यादातर राज्यों में टीकाकरण के लिए स्लाट नहीं दिए जा रहे हैं। देश में अब तक 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को 15.48 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी हैं।