खोल दी स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल, 35 हजार में मिला रेमडेसिविर का एक इंजेक्शन
आउटर दिल्ली | कलीम खान | बिहार में सोमवार की रात पूर्णिया शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में कोरोना पीड़ित मरीज को भर्ती कराया गया जिसकी मंगलवार की सुबह मौत हो गई | मरीज की हुई मौत के बाद उसके बेटे ने एक वीडियो बनाकर स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है | वीडियो में उसने बताया है कि किस तरह व्यवस्था की कमी की वजह से उसके पिता की जान चली गई |
https://vcannews.com/archives/3582
उसने कहा कि वह ऑक्सीजन के लिए इधर-उधर भटकता रहा लेकिन कहीं से मदद नहीं मिली | विधायक व सांसद से भी भीख मांगी | वेंटीलेटर के अभाव में उसके पिता ने दम तोड़ दिया | उसके बेटे राज ने वीडियो में अपने पिता के शव को दिखाते हुए पूर्णिया के लोगों को चेतवानी दी कि जो भी करना है खुद से कीजिए | सिस्टम के भरोसे रहने से मारे जाएंगे सब | यहां व्यवस्था के नाम पर कुछ भी नहीं है |
राज ने बताया कि उसके पिता को छह डोज रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत थी | सिविल सर्जन से गुहार लगाने पर एक इंजेक्शन मिला | बाकि के इंजेक्शन के लिए 35 हजार रुपये के दर से देना पड़ा | उसने भावुक होकर कहा कि उसके पिता जन प्रतिनिधियों के साथ रहते थे | जरूरत पड़ने पर कोई सामने नहीं आया |
https://vcannews.com/archives/3576
राज के भावुक होकर कहा कि चुनाव में जिस वादे के साथ जनप्रतिनिधि आते हैं उसे सच मान लेना गलती होगी | चुनाव में जब वोट लेने के लिए ये लोग आते हैं तो आपदा में सामने क्यों नहीं आते | स्वास्थ्य व्यवस्था इतनी लचर है कि कोई भी इस आपदा को अवसर बना कर लोगों को ठग रहा है | निजी अस्पताल वाले बिना किसी व्यवस्था के कोरोना मरीज को लेकर, लाखों का बिल बना रहे हैं और फिर ऐसे ही तड़पता छोड़ देते हैं |