राजनांदगाव | केजन साहू | महामारी के विकराल रूप में वनांचल भी अछुता नहीं है गांव में इसका फैलना राज्य की पहले लचर स्वास्थ्य सेवाओं को और कमजोर साबित करती है। ऐसे समय में दलगत राजनीति से उपर उठकर मोहला भारतीय जनता पार्टी ने जरूरतमंद मरीजों के आक्सीजन कंसट्रेकटर मशीन अनुविभागीय अधिकारी मोहला और ब्लाक स्वास्थय अधिकारी को सौंप कर मानवता का परिचय दिया है।
जिला मंत्री नम्रता सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सभी सदस्यो ने कोरोना में हालात को देखते हुए अपने पार्टी सदस्यो से सहयोग लेकर यह मशीन खरीदा है और स्वास्थ्य विभाग को सौंपा है। उन्होंने बताया की विगत लहर में भी मोहला मंडल के सभी सदस्यों ने अप्रवासी मजदूरों के लिए मोहला और मानपुर में स्वलापाहार की व्यवस्था किया था इस बार भी जरूरतमंद को जीतना सहयोग हो सकेगा भाजपा मानपुर मोहला अवश्य करेगी।
इस अवसर पर कोरोना प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए उपरोक्त लोग उपस्थित रहें जिला मंत्री नम्रता सिंह मंडल अध्य्क्ष पोषण पुजारी, महा मंत्री लखन कलामे, अनसूचित जन जाती ज़िला महामंत्री रमेश हेडामे , गुरुदयाल साहू, कमल तापड़ियाऔर सचिन जैन उपस्तित रहे |