आउटर दिल्ली | कलीम खान | देश भर में ऑक्सीजन की कमी के चलते लगभग हर शहर में मरीज दम तोड़ रहे हैं, लेकिन उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले की ये खबर परेशान करने वाली है। यहां ऑक्सीजन की कमी के चलते जुड़वा नवजात बच्चों की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पैदा होने के साथ ही उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी लेकिन दोनों को ही ऑक्सीजन नहीं मिल सकी और जन्म लेने के कुछ ही देर बाद दोनों ने दम तोड़ दिया।
मामला बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित अवध चिल्ड्रन हॉस्पिटल का है। यहां जन्म लेने के बाद नवजात जुड़वा बच्चे इलाज के लिए आये थे। इन बच्चों को जन्म के बाद से ही सांस लेने में परेशानी थी और जिंदा रहने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत थी। बच्चों को ऑक्सीजन और इलाज दिलवाने के लिए उनके परिजन जगह-जगह ठोकरें खाने के बाद इस हॉस्पिटल पहुंचे थे। लेकिन ऑक्सीजन न होने के चलते हॉस्पिटल प्रशासन ने बच्चों को एडमिट करने से मना कर दिया और समय पर उचित इलाज न मिलने के चलते दोनों जुड़वा बच्चों की तड़पकर मौत हो गई।
वहीं अस्पताल के स्टाफ का कहना है कि उनके पास ऑक्सीजन नहीं थी और बच्चों को तत्काल ऑक्सीजन की जरूरत थी। इसीलिए हमने बच्चों को भर्ती नहीं किया। समय पर बच्चों को ऑक्सीजन न मिलने के चलते दोनों बच्चों की मौत हो गई है। वहीं दोनों डुड़वा बच्चों के परिजनों ने बताया कि जन्म लेने के बाद से ही उनके जुड़वा बच्चों को सांस लेने में हो रही थी और उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत थी, यहां इलाज के लिए लेकर आये थे, लेकिन समय पर ऑक्सीजन न मिल पाने के चलते दोनों की मौत हो गई है।