April 24, 2021

Join With Us


ऑक्सीजन की कमी से लगातार दुसरे दिन 19 मरीजों की मौत : सरगंगाराम के बाद जयपुर गोल्डन अस्पताल में हुआ हादसा




नई दिल्ली | जसविंदर सिंह | दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में शुक्रवार शाम ऑक्सीजन की कमी से 20 मरीजों की मौत हो गई। इस बात की पुष्टि अस्पताल के प्रबंध निदेशक ने की है। यहां कोरोना के 215 मरीज भर्ती है जिसमें से कई ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। आज भी अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत है और कई मरीजों की जान पर खतरा बना हुआ है। अस्पताल से जुड़े डीके बलुजा ने बताया कि अब हमारे अस्पताल में सिर्फ आधे घंटे का ऑक्सीजन शेष है और 200 से ज्यादा जिंदगियां खतरे में हैं। बीती रात हुई ऑक्सीजन की कमी के चलते हम 20 जिंदगियां नहीं बचा सके।

जयपुर गोल्डन अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर ने बताया कि सरकार ने उन्हें गुरुवार को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई थी जिससे अस्पताल किसी तरह काम चला रहा था। अस्पताल के कई बार कहने पर भी उन्हें ऑक्सीजन नहीं मिल सका और 19 मरीजों की ऑक्सीजन की कमी से मौत हो गई। वहीं एक शख्स की अज्ञात कारणों से मौत हुई है।

दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतें
गंगाराम-              25
सिग्नस रामा विहार- 2
जयपुर गोल्डन-      19

https://twitter.com/ANI/status/1385817586626035720?s=20




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE