रायपुर | विक्की चौहान | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों को लगने वाला रेमेडेसिविर इंजेक्शन के लिए रेड क्रॉस मेडिकल स्टोर में लम्बी कतारे लग रही हैं | रेमेडेसिविर इंजेक्शन नहीं मिलने पर मरीजों के परिजनों और हॉस्पिटल तथा मेडिकल स्टोर स्टाफ के बीच कहा सुनी और बहस होने की भी खबर मिली है | कुछ लोगों ने अस्पताल और रेड क्रॉस मेडिकल पर यह आरोप लगाया है की यहां दिन भर कतार में खड़े हो कर भी हमें वैक्सीन नहीं मिल रही है वहीँ अधिक दाम देने पर कुछ लोगों को इंजेक्शन आसानी से दिये जा रहें हैं | यहां स्पष्ट रूप से इंजेक्शन बाज़ारी चल रही है |
शासन ने काला बाज़ारी को रोकने के लिए जिस मरीज को रेमेडेसिविर इंजेक्शन की आवश्यकता है और उन के परिजनों को इंजेक्शन प्राप्त करने के लिए मरीज़ की पूरी जानकारी देनी होगी साथ ही अस्पताल की पर्ची , डॉक्टर के हस्ताक्षर किया हुआ प्रिस्क्रिप्शन और आधार कार्ड देना होगा | शासन ने इंजेक्शन की काला बाज़ारी रोकने के लिए यह कदम उठाया है |