October 06, 2022

Join With Us


किसान ने उगाया 1158 किलो का कद्दू : बड़ी चट्टान सा कद्दू देख लोग हो गए दंग




हालांकि उसके कद्दू के वजन में थोड़ी सी चूक हो गई और वो विश्व रिकॉर्ड बनाने से थोड़ा सा चूक गया

मुंबई | न्यूज़ डेस्क | सोशल मीडिया पर बहुत से नजारे ऐसे देखने को मिल जाते हैं जो कुदरती होकर भी अचरज में डाल देते हैं | यहां अक्सर बहुत कुछ अनोखा देखने को मिल जाता है | अतरंगी दुनिया भी बसी हुई है यहां | ठीक वैसे ही जैसे अपने प्राकृतिक और प्रवृत्ति से हटकर अगर किसी का रंग रूप और आकार देखने को मिले तो बेशक वो लोगों को हैरान कर जाता है | ऐसा सिर्फ जीव जंतु और इंसान के साथ ही नहीं होता | बल्कि खाने पीने वाली साग सब्जियां भी अपने आकार से होश उड़ा सकती हैं |

कई बार ऐसा देखा गया है कि कुछ सब्जियां या फल अपने आकार से इतना अलग रूप धारण कर लेते हैं जो बेहद अप्राकृतिक और असामान्य लगता है | इसके पीछे कभी तो कुदरत का करिश्मा होता है तो कभी मेहनत | हाल ही में नॉर्थ अमेरिका में स्कॉट एंड्रस नाम के एक किसान ने ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है जिसने एक बीज से इतना विशाल कद्दू उगा दिया जिसने रिकॉर्ड कायम कर दिया |

2 अक्टूबर को स्कॉट ने न्यूयॉर्क में आयोजित की गई द ग्रेट कद्दू फार्म में जो कद्दू पेश किया, उसका वजन था 1158 किलोग्राम | इतनी वजनी कद्दू के साथ किसान ने सालाना होने वाले ‘विश्व कद्दू वजन प्रतियोगिता’ में जीत हासिल कर सभी को हैरान कर दिया | हालांकि उसके कद्दू के वजन में थोड़ी सी चूक हो गई और वो विश्व रिकॉर्ड बनाने से थोड़ा सा चूक गया | ‘द ग्रेट पंपकिन फार्म’ ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस प्रतियोगिता की जानकारी साझा की |

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से थोड़ा कम रह गया किसान स्कॉट का कद्दू

स्कॉट का उगाया कद्दू विश्व रिकॉर्ड में तो नाम दर्ज नहीं करा पाया लेकिन उसने पूरे नॉर्थ अमेरिका के सबसे बड़े कद्दू होने का सम्मान जरूर हासिल किया है | किसान स्कॉट ने बताया कि किस तरह उन्होंने कड़ी मेहनत और देखभाल के जरिए इतने विशाल कद्दू को उगाने में सफलता हासिल की है | स्कॉट ने बताया कि वो कद्दू के इर्द गिर्द उग रही लताओं और अन्य पेड़ पौधों को लगातार काटते रहते थे | साथ ही सबसे अच्छा उर्वरक भी दिया , ताकि उनके कद्दू के पोषण में कोई कमी न रह जाए और वो दुनिया का सबसे बड़ा कद्दू बन जाए | हालांकि वो गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड तो नहीं बना पाए और इटली के किसान से थोड़ा पीछे रह गए, जिसके कद्दू का वजन 1225 किलोग्राम था |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE