April 22, 2021

Join With Us


भारत में एक दिन में 3.14 लाख कोरोना केस : दुनिया में सबसे ज़्यादा - 2104 की हुई मौत




नई दिल्ली | जसविंदर सिंह | देश में पहली बार कोरोना संक्रमण के मामले रिकॉर्ड 3 लाख से ज़्यादा आए हैं। दुनिया में अब तक किसी भी देश में एक दिन में इतना ज़्यादा संक्रमण के मामले नहीं आए थे जितने भारत में आए हैं। बुधवार को 24 घंटे में 3 लाख 14 हज़ार 835 पॉजिटिव केस आए। इस दौरान 2104 लोगों की मौत हुई। एक दिन में यह आँकड़ा सबसे ज़्यादा है। मंगलवार को एक दिन में 2 लाख 95 हज़ार 41 पॉजिटिव केस आए और 2023 लोगों की मौत हुई थी। यह लगातार आठवाँ दिन है जब कोरोना पॉजिटिव केस के 2 लाख से ज़्यादा मामले आए।

स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को जो बुधवार के आँकड़े जारी किए हैं उसके अनुसार अब तक 1 करोड़ 59 लाख 30 हज़ार से ज़्यादा संक्रमण के मामले आ चुके हैं। अब तक 1 लाख 84 हज़ार से ज़्यादा मौतें हो चुकी हैं। 1 करोड़ 34 लाख से ज़्यादा कोरोना मरीज़ ठीक हो चुके हैं। देश में फ़िलहाल 22 लाख 91 हज़ार सक्रिय मामले हैं।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE