June 03, 2022

Join With Us


कम्न्यूनिस्ट पार्टी संगठन ने बदली गांव की तस्वीर : दुनियां का सबसे अमीर गांव , हर व्यक्ति की इनकम 80 लाख रूपए




नई दिल्ली | जसविंदर सिंह | किसी भी व्यक्ति को अगर गांव की व्याख्या करने को कहा जाता तो उनके जेहन में कच्चे मकान, झोपड़ी, कच्ची सड़कें आती हैं | गांव यानि खेत और खेत में हल चलाता किसान | लेकिन आज हम आपको जिस गांव के बारे में बताने जा रहे हैं, उसने भारत के मेट्रो सिटीज को भी पीछे छोड़ दिया है | इस गांव के सामने बड़े से बड़ा शहर भी फीका लगने लगता है | सबसे ख़ास बात है इस गांव में रहने वालों की सैलरी | इस गांव में रहने वाले लगभग हर शख्स की सालाना इनकम अस्सी लाख रुपए से ज्यादा है | आपको लग रहा होगा कि हम मजाक कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है |

जिस गांव की हम बात कर रहे हैं उसे दुनिया का सबसे अमीर गांव कहा जाता है | ये एक कृषि प्रधान गांव है यानी यहां के लोग मुख्यतौर पर खेतीबाड़ी से जुड़े हुए हैं | इसके बाद भी उनके घर, उनकी लाइफस्टाइल को देखकर बड़े शहरों में रहने वाले लोगों को भी जलन हो जाएगी | हम बात कर रहे हैं चीन के जियांगयिन शहर के पास बसे हुआझी गांव की | इस गांव में रहने वाला हर शख्स इतना अमीर है जितना शहरों में रहने वाले भी नहीं |

बिलकुल नॉर्मल किसानों सा काम
हुआझी गांव एक कृषि प्रधान गांव है | यानि यहां रहने वाले लोग खेतीबाड़ी कर अपनी जिंदगी काटते हैं | लेकिन गांव के किसानों ने एक ऐसा आइडिया अपनाया, जिसके कारण आज इस गांव को दुनिया के सबसे अमीर गांवों में गिना जाने लगा | इस गांव में रहने वाला हर शख्स एक पक्के आलीशान घर के अंदर आराम से रहता है | उनके पास महंगी गाड़ियां है | गांव में पक्की सड़कें हैं और नाली का प्रॉपर प्रबंध है |

एक काम ने बनाया अमीर
जब इस गांव को स्थापित किया गया था तब आज के जैसे हालात नहीं थे. इसे गांव को 1961 में बसाया गया था | तब ये गांव बेहद गरीब था और यहां कृषि की हालत काफी बदतर थी | लेकिन इसके बाद गांव में कम्न्यूनिस्ट पार्टी संगठन का गठन हुआ | इसके अध्यक्ष वू रेनवाओ ने गांव की सूरत ही बदल दी | यहां हर किसान अपनी जमीन पर खेती करने की जगह ग्रुप में खेती करने लगा | सामूहिक खेती की वजह से यहां के लोगों का भविष्य ऐसा बदला कि आज सब के सब लखपति हैं |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE