April 19, 2022

Join With Us


इन बातों को अपनाने वालों के जीवन में कभी नहीं आती हैं मुसीबतें : हर काम में मिलती है सफलता




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | आचार्य चाणक्य की बातें मनुष्य को जीवन में लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित करती हैं। यही वजह है कि आज भी लोग चाणक्य नीति का अध्ययन करते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है। यदि इन बातों को ध्यान में रखा जाए तो व्यक्ति समस्याओं से तो बच ही सकता है, साथ ही एक संतुष्ट और सफल जीवन भी व्यतीत कर सकता है।

चाणक्य नीति के अनुसार, युवावस्था मनुष्य के जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण समय होता है। इसलिए जीवन में सफल बनने के लिए इस अवस्था में कड़ी मेहनत के साथ ही हर व्यक्ति को कुछ बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए आज जानते हैं जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई कुछ जरूरी बातें….

चाणक्य नीति के अनुसार, अवगुण किसी भी व्यक्ति की प्रतिभा को नष्ट करते हैं। जो लोग अपने अवगुणों को दूर नहीं करते हैं वे आगे चलकर परेशानी का सामना करते हैं। साथ ही ऐसे लोग कुशल और प्रतिभाशाली होने के बाद भी अपनी योग्यता का पूरा लाभ नहीं उठा पाते हैं। इसलिए हमेशा अवगुणों से दूर रहना चाहिए।

चाणक्य नीति के मुताबिक, जो लोग अपनी शक्ति का गलत प्रयोग करते हैं वे लोग सफलता के लिए संघर्ष करते रहते हैं। साथ ही ऐसे लोग सफलता और सम्मान से सदैव दूर ही रहते हैं। ऐसे में कभी भी शक्ति के मद में आकर गलत कार्य नहीं करने चाहिए, क्योंकि जो लोग ऐसा करते हैं उनसे लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं।

चाणक्य नीति के अनुसार, आलस्य व्यक्ति के सबसे बड़ा दुश्मन है। सफलता उसी व्यक्ति को मिलती है जो कठोर परिश्रम करता है और लगातार अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार लक्ष्य को पाने के लिए जब तक व्यक्ति में जुनून और समर्पण का भाव जागृत नहीं होगा, तब तक सफलता मिलना मुश्किल है। इसलिए कठोर परिश्रम करें और जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए तब तक निरंतर कार्य करते रहना चाहिए।

चाणक्य नीति के अनुसार, यदि आप किसी बड़े काम को अंजाम देने जा रहे हें, तो अपनी इस योजना को छिपाकर ही रखें और योजना सफल होने से पहले दूसरों को न बताएं। जब आपकी योजना सफल हो जाएगी तो लोग खुद ब खुद इस बारे में जान जाएंगे।

जरूरी नहीं है कि खुद की गलतियों से ही सिख लिया जाए। खुद की गलतियां करके सीखने के लिए मनुष्य का जीवन बहुत छोटा है, इसलिए दूसरों की गलतियों से सीख लें और उन्हें अपने जीवन में न दोहराएं।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE