April 16, 2022

Join With Us


बच्चा दिन भर चलाता है सोशल मीडिया? : अभी रोक लें वरना बर्बाद हो जाएगा बचपन




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | आजकल सोशल मीडिया का इतना अधिक इस्तेमाल बढ़ गया है कि बड़ों के साथ साथ बच्चे भी इसके इस्तेमाल से पीछे नहीं रहते हैं। आजकल छोटे छोटे बच्चोंका अकाउंट सोशल मीडिया पर मौजूद होता है। लेकिन इस सोशल मीडिया के जितने फायदे हैं उतने नुकसान भी हैं।

अगर आप पैरेंट हैं और आपने अपने बच्चों को सोशल मीडिया के यूज़ की छूट दी हुई है तो आज हम आपको बतायेंगे कुछ ऐसे कारणों के बारें में जिन्हें जानने के बाद आप बच्चों को सोशल नेटवर्किंग साइट से रखेंगे दूर-

इन दिनों कंटेट की भरमार हुई पड़ी है। ऐसे में आपका बच्चा सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर क्या देखते है इसके लिए आपको नजर रखने की जरूरत है। Social media पर एडल्ट कंटेट की भरमार है जो बच्चों के मन पर विपरीत प्रभाव डालता है इसलिए अपने बच्चों को सोशल नेटवर्किंग साइट्स से दूर कर उन्हें समय से पहले बड़ा होने से रोकें।

सोशल मीडिया का बहुत अधिक नकारात्मक प्रभाव समय की बर्बादी है। बच्चा Social media पर घंटों चैटिंग और वीडियोज को देखने में समय की बर्बादी करता है। पढ़ाई के दौरान भी उसका दिमाग सोशल मीडिया पर लगा रहता है। ऐसे में बच्चे को समय की बर्बादी और उसकी कीमत के बारें में समझाना बहुत जरूरी होता है। ताकि समय का सही इस्तेमाल वह पढ़ाई तथा अन्य क्रिएटिव चीजों में कर सके।

सोशल मीडिया पर आजकल लोग अपनी बेहतर और आलीशान लाइफस्टाइल को बनावटी तौर पर ज्यादा पेश करते हैं। जिससे बच्चोंके मन में भी अपनी लाइफस्टाइल को बढ़ा चढ़ा कर और आलीशान तरीके से पेश करने की नकारात्मक भावना विकसित होती है या फिर वह भी दिखावा करने की प्रवृत्ति को अपना ले सकता है।

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और सोशल मीडिया आज नेगेटिविटी फैलाने और बुलिंग करने का माध्यम बन चुकी हैं। जैसे बच्चा अगर कुछ पोस्ट या शेयर करता है और उस पर नेगेटिव कमेंट आने लगते है तो इसका सीधा असर उसके दिमाग पर पड़ता है साथ ही साथ जीवन के हर क्षेत्र में नजर आने लग सकता है। ऐसे में उसे Social media पर जानें से रोकें।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE