मुंबई | ऋषि भट्ट | आज आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज हो गया है। सरकारी योजनाओं से लेकर घर के कामकाज करने के लिए भी आधार की जरूरत होती है। तो ऐसे में अगर आपके आधार में कोई भी चीज गलत हो तो ये बात आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। अपडेट के अलावा भी अगर आपको आधार से जुड़ी कोई समस्या है तो अब आप सिर्फ एक कॉल कर अपनी परेशानीयों का समाधान पा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप अपनी शिकायत कहां और कैसे दर्ज करा सकते हैं।
फोन करके दर्ज करा सकते हैं शिकायत
आधार से जुड़ी हर समस्या का समाधान करने के लिए UIDAI ने 1947 हेल्पलाइन नंबर दिया हुआ है। इस पर कॉल आप अपनी परेशानीयों को खत्म कर सकते हैं। आधार की ये सर्विस 12 भाषाओं में उपलब्ध है। इन 12 भाषाओं में हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगू, कन्नड़, तमिल, मलयालम, पंजाबी, गुजराती, मराठी, उडि़या, बंगाली, असामी और उर्दू शामिल हैं।