April 10, 2022

Join With Us


बच्चों को ऐसे करें मोटिवेट : आत्मनिर्भर बनाने के लिए इन बातों को न करें नजरअंदाज




मुंबई | मनिंदर सिंह | बेशक बचपन में बच्चों को माता-पिता के खूब दुलार की जरूरत होती है | मगर यही वो उम्र होती है, जब माता-पिता की छोटी-छोटी आदतें बच्चों का भविष्य निर्धारित करती हैं | इसलिए बच्चों को लाड के साथ-साथ बचपन से आत्मनिर्भर बनाना बेहद जरूरी होता है | ऐसे में अपनी भाषा से लेकर बच्चों के साथ बिताये गए समय में कुछ बातों का खास ख्याल रख कर माता-पिता बच्चों को सेल्फ कॉन्फीडेंट और इंडिपेंडेंट बनने में अहम भूमिका निभा सकते हैं |

ऐसे में माता-पिता ही बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं | इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं बच्चों को इंडिपेंडेंट बनाने के कुछ खास टिप्स, जिन्हें फॉलो कर आप अपने बच्चे को स्मार्ट बना सकते हैं |

शब्दों पर दें ध्यान
इस बात में कोई शक नहीं है कि बच्चे हर हाल में माता-पिता को ही फॉलो करने की कोशिश करते हैं | ऐसे में आप जिस भाषा में उनसे बात करते हैं बच्चे भी उसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं | इसलिए बच्चों के सामने हमेशा सभ्य भाषा और सकारात्मक सोच का परिचय दें | उनके सामने दूसरों की बुराई करने के बजाए तारीफ करने की कोशिश करें | इससे बच्चों में पॉजिटिविटी का विकास होता है | साथ ही गलती करने पर बच्चों से चिल्लाकर बात करने की अपेक्षा उन्हें प्यार से समझाएं |

छोटे निर्णय लेने दें
बच्चों को बचपन से सेल्फ कॉन्फिडेंट बनाने के लिए उन्हें छोटे-छोटे निर्णय लेने की आजादी दें | बच्चों को अपना पसंदीदा खेल, फेवरेट मूवी और घूमने की जगहें चुनने की सलाह दें |

अपना काम स्वयं करना सिखाएं
बच्चों को उनके खुद के छोटे-छोटे काम करने को कहें | इससे बच्चे कॉन्फीडेंट और रिस्पॉन्सीबल बनते हैं | बच्चों को स्कूल बैग लगाना, यूनिफॉर्म पहनना, कपड़े धोना और नाखून काटने जैसे रोजमर्रा के काम खुद ही करने दें |

सीखने के लिए करें प्रोत्साहित
बच्चों को हमेशा अपने आस-पास की चीजों से कुछ न कुछ सीखने के लिए प्रोत्साहित करें | इससे आपका बच्चा खुले विचारों वाला होगा | बच्चों को पशु-पक्षियों और प्रकृति से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट बताते रहें | साथ ही उन्हें साहसी होने का एहसास दिलाएं | इससे बच्चे हर चुनौती से लड़ने के लिए खुद को सक्षम समझते हैं |

बच्चों को दें भरपूर समय
बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें माता-पिता के समय और साथ की पूरी जरूरत होती है | इसलिए बच्चों के साथ समय बिताना न भूलें | साथ ही बच्चों से बातें करते समय उन्हें नई जानकारियां देने की कोशिश करें और उनके साथ खेल में भी भाग लें |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE