April 10, 2022

Join With Us


“मां मैं आपसे अब स्वर्ग में मिलूंगी ": यूक्रेन हमले में मारी गई मां के नाम 9 साल की बच्ची ने लिखा खत




नई | आकांशा त्रिपाठी | यूक्रेन में तबाही का मंजर देखकर हर किसी की रूह कांप जा रही है | रूस के हमले में यूक्रेन को आर्थिक रूप से तो नुकासन हो ही रहा है, साथ में यूक्रेन वासियों को भी काफी दुख-दर्द झेलना पड़ रहा है | किसी ने अपने बच्चे को खोया तो किसी ने अपने माता-पिता | हाल ही में एक बच्ची ने अपने दुख का खुलासा करते हुए युद्ध में मारी गई अपनी मां के नाम खत लिखा है | जो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है |

https://twitter.com/Gerashchenko_en/status/1512392063123402758?s=20&t=k5ulzd2Q7hdiCU5TMugSRg

यूक्रेन की 9 साल की छोटी बच्ची ने अपनी मां को युद्ध में खो दिया है | हाल ही में उसका हाथ से लिखा एक लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है | बच्ची ने मां के प्रति अपनी संवेदनाओं को चिट्ठी के माध्यम से जाहिर किया है | रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन के सांसद ने ट्विटर पर बच्ची की चिट्ठी को शेयर किया था | उसने इस चिट्ठी में लिखा है- “मां मैं आपसे अब स्वर्ग में मिलूंगी | मैं पूरी कोशिश कर के अच्छी इंसान बनूंगी जिससे मुझे स्वर्ग में जगह मिल जाए | मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे 9 साल मुझे देने के लिए आपका धन्यवाद | मैं अपने बचपन के लिए आपकी बहुत आभारी हूं | आप इस दुनिया की सबसे अच्छी मां हैं और मैं आपको कभी नहीं भूल पाऊंगी | ”




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE