April 07, 2022

Join With Us


क्या आप भूल गए हैं अपना आईआरसीटीसी का पासवर्ड? : मिनटों मे घर बैठे ऐसे करें रिकवर




नई दिल्ली | जसविंदर सिंह | भारतीय रेलवे हर दिन लाखों की संख्या में यात्रियों को उनके गंतव्य तक छोड़ता है। देश के लगभग हर कोने में जाने के लिए ट्रेन उपलब्ध है, जिसका इस्तेमाल लोग करते हैं। अमूमन लोगों को दूर का सफर करना रेल से ही पसंद आता है। दरअसल, इसके पीछे कुछ वजह हैं।

जैसे- ट्रेन से यात्रा के दौरान कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। आरामदायक सफर के दौरान सोने की व्यवस्था, खाने-पीने की उपलब्धता और शौचालय की सुविधा लोगों के सफर को सुहावना बना देती हैं। ट्रेन का टिकट भी लोगों के बजट में ही आता है, जिसे कुछ समय पहले तक लोग रेलव काउंटर्स से खरीदते थे। लेकिन अब लंबी-लंबी लाइनों से छुटकाना पाने के लिए लोग इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से अपना ट्रेन टिकट बुक करते हैं।

यहां आप आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके कहीं की भी टिकट बुक कर सकते हैं। लेकिन कई बार पासवर्ड भूलने के कारण लोगों की टिकट बुक नहीं हो पाती है। अगर आपके साथ भी ऐसी कोई दिक्कत है, तो हम आपको पासवर्ड रिकवर करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

भूल गए हैं पासवर्ड, तो इस सरल तरीके से कर सकते हैं रिकवर:-

स्टेप 1

ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी अकाउंट के आईडी पासवर्ड की जरूरत होती है। लेकिन अगर आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं, और इसे रिकवर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाना है।

स्टेप 2

वेबसाइट खोलने के बाद आपके सामने स्क्रीन पर आईआरसीटीसी का आधिकारिक पेज आएगा, जिस पर आपको ऊपर की तरफ लॉगिन का विकल्प दिखेगा।

स्टेप 3

आपको इस लॉगिन वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है। फिर आपको फॉरगेट पासवर्ड वाले ऑप्शन को चुन लेना है।

स्टेप 4

फॉरगेट पासवर्ड पर क्लिक करने के बाद आपसे आपकी कुछ जरूरी जानकारी मांगी जाएंगी। इसमें आपको अपनी आईआरसीटीसी अकाउंट की आईडी और अपनी जन्मतिथि भरनी है।

स्टेप 5

इसके बाद स्क्रीन पर दिया कैप्चा कोड भर दें। फिर आपको अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर पासवर्ड रिकवर के लिए विवरण प्राप्त होगा। आपको इसका इस्तेमाल करके अपना नया पासवर्ड बना लेना है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE