April 06, 2022

Join With Us


82 साल की दादी कर बैठी इतने साल के मुस्लिम लड़के से प्यार : जानिए उसके बाद हुआ जबरदस्त कांड




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | कहा जाता है कि प्यार में उम्र नहीं देखी जाती है। यही कहावत ब्रिटेन की रहने वाली 82 साल की आइरिस जोन्स नाम की महिला और 36 साल के मोहम्मद इब्राहिम ने चरितार्थ करके दिखा दी है। दोनों ने एक साल के प्यार के बाद साल 2020 में शादी की थी। 46 साल की एज गैप वाली शादी ने उस समय दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी थीं।

82 साल की आइरिस जोन्स की मुलाकात साल 2019 में फेसबुक के जरिए 36 साल के मोहम्मद इब्राहिम से हुई थी। एक-दूसरे को फ्रेंड बनाने के बाद इन दोनों में घंटों बातें होती थीं। इसके बाद इजिप्ट के रहने वाले इब्राहिम ने आइरिस से अपने अजब गजब प्यार का इजहार कर दिया था। फिर क्या था, आइरिस अपने प्यार से मिलने इजिप्ट जा पहुंची थीं।

इसके बाद इस कपल ने साल 2020 में शादी रचा ली थी। अब शादी के दो साल बाद आइरिस ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए इब्राहिम के साथ अपने संबंधों को लेकर दुनिया को खुलकर बताया है। आइरिस ने बताया कि वो पिछले कई दिनों से अपने पति से दूरी बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। इब्राहिम पिछले एक महीने से इजिप्ट में थे और उनकी पत्नी ब्रिटेन में उन्हें देखने के लिए बेकरार थीं।

आइरिस ने इब्राहिम से शादी रचाने के लिए इस्लाम धर्म कुबूल किया था। मोहम्मद इब्राहिम का कहना है कि वह आइरिस से बहुत प्यार करते हैं। वो आइरिस को पाकर बहुत खुश हैं। बता दें कि आइरिस ने पिछले दिनों एक टीवी शो में इब्राहिम के साथ शारीरिक संबंधों पर भी खुलकर बात की थी। फिलहाल मोहम्मद ने वीज़ा के लिए अप्लाई किया था, जब मोहम्मद को स्पाउजल वीजा मिल जाएगा तो वह परमानेंट यूके शिफ्ट हो जाएंगे।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE