बालाघाट | न्यूज़ डेस्क | 15 अप्रैल 2021 को प्राप्त रिपोर्ट में जिले के 120 मरीजों के सेंपल कोरोना पाजेटिव पाए गए हैं। इस प्रकार जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 995 हो गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा मनोज पांडेय ने बताया कि बालाघाट जिले में 15 अप्रैल 2021 तक कुल 4659 मरीज कोरोना पाजेटिव पाए गए हैं। इनमें से 3641 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 15 अप्रैल को 39 मरीजों के ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। 15 अप्रैल को कोरोना के एक मरीज की मृत्यु हो गई है। इस प्रकार जिले मे 15 अप्रैल तक 23 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना पाजेटिव 995 मरीजों में से 877 मरीजों को होम आईसोलेशन में रखा गया है, 80 मरीजों को अस्पताल के आईसोलेशन बेड पर रखा गया है, 27 मरीजों को आक्सीजन सप्लाई वाले बेड पर और 13 मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। बालाघाट जिले में 15 अप्रैल 2021 तक कोरोना टेस्ट के लिए 97772 सेंपल लिए जा चुके हैं।