March 30, 2022

Join With Us


जन्मा दो सिर, तीन हाथ वाला अनोखा बच्चा : मामला देखकर डॉक्टर भी हैरान




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | हाल ही में एक ऐसे बच्चे ने जन्म लिया है जिसके 2 सिर और 3 हाथ हैं। यह मामला मध्यप्रदेश के रतलाम ज़िले का है जहां एक महिला ने इस अनोखे बच्चे को जन्म दिया है। मामला सामने आने के बच्चे को इंदौर रेफर किया गया है। खबर है कि रतलाम के एमसीएच में जावरा की रहने वाली महिला शाहीन ने इस अनोखे बच्चे को जन्म दिया है।

इस अनोखे बच्चे के तीसरा हाथ दोनों चेहरों के बीच पीठ की तरफ है। इस बच्चे को कुछ देर रतलाम के एसएनसीयू में रखा गया फिर वहां से इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सोनोग्राफी में यह बच्चा जुड़वां जैसा दिख रहा था। एसएनसीयू प्रभारी डॉ. नावेद कुरैशी ने बताया कि बच्चे की हालत नाजुक है।

इस मामले को लेकर डॉक्टर नावेद कुरैशी ने कहा कि इस तरह के केस में कई बच्चे या तो गर्भ में खत्म हो जाते हैं और अगर बच्चे का जन्म हो भी जाता है तो 48 घंटे तक ही जिंदा रह पाते। हालांकि ऐसे मामलों में सर्जरी का विकल्प भी रहता है लेकिन इसके बाद भी 60 से 70 फीसदी बच्चे नहीं बच पाते।

इस अनोखे बच्चे को फिलहाल इंदौर के एमवाय अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है जबकि मां को रतलाम के अस्पताल में भर्ती रखा गया है और डॉक्टरों की निगरानी में है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE