मुंबई | न्यूज़ डेस्क | शादियों के कई गजब मामले वायरल हो जाते हैं, इस दौरान चौंकाने वाले वाकये भी सामने आ जाते हैं और वे वायरल हो जाते हैं। कई बार ये मामले फनी होते हैं तो कई बाद गंभीर घटनाएं भी सामने आ जाती हैं। ऐसा ही एक मजेदार मामला सामने आया है जब सात फेरों से पहले दुल्हन ने अपने दूल्हे से एक एग्रीमेंट करवाया। इसमें बकायदा दुल्हन ने कुछ शर्तें लिखवाई हैं जिसका पालन दूल्हे को शादी के बाद करना है।
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, कुछ यूजर्स ने इसे इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि खुद दुल्हन लोगों को एग्रीमेंट पेपर्स दिखाती नजर आ रही है। इसमें कुछ ऐसी शर्तें लिखी थी, जिसे शादी के बाद दूल्हे को माननी है। दुल्हन के मुताबिक सात फेरों से पहले ही इस पेपर को दूल्हे को साइन करना होगा तभी वो सात फेरे लेगी।
https://www.instagram.com/reel/CaMwy3UOCU2/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
इस एग्रीमेंट में शामिल की गई शर्तें खुद दुल्हन ने पढ़कर लोगों को सुनाई हैं। सबसे पहले दुल्हन एक बड़ा सा लिफाफा पकड़ी दिखी जिस पर कॉन्फिडेंशियल लिखा था। इसके बाद उसने इसे लिफाफे से बाहर निकाला और बताया कि क्या शर्ते हैं। शर्तों की बात करें तो दूल्हे को हर रात दुल्हन के साथ गाना होगा। उसे वेब सीरीज के स्पॉइलेर्स नहीं देने हैं, दिन में कम से कम तीन बार आई लव यू है।
इतना ही नहीं दुल्हन ने शर्त में यह भी लिखा है कि उसके बिना बोनलेस चिकन नहीं खाना है। किसी भी बात पर तेरी कसम कहने के बाद सिर्फ सच बोलना है और मौत तक उसे प्यार करना है। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ लोग दुल्हन को स्मार्ट बताने लगे। एक यूजर ने लिखा कि काश ऐसा मैं भी कर पाता। फिलहाल यहां देखें वीडियो..