March 12, 2022

Join With Us


मुंबई के डोंबिवली स्टेशन पर किसिंग का कहर : दुनिया भर में चर्चा, वीडियो मचाया बवाल




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सटे डोंबिवली रेलवे स्टेशन से एक बहुत ही हैरान करने वाला वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है| डोंबिवली रेलवे स्टेशन पर लोग आते-जाते रहे. इस दौरान एक कपल सरेआम एक-दूसरे को Kiss करता रहा| दोनों प्रेमी-प्रेमिका के किसिंग वीडियो ने सोशल मीडिया में बवाल मचा दिया है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है|

सरेआम Kiss करता रहा कपल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक लड़का और एक लड़की प्लेटफॉर्म के किनारे खड़े होकर एक-दूसरे को किस करने में इतना मशगूल था कि उन्हें दुनिया की परवाह ही नहीं थी. कपल दुनिया भूलकर एक दूसरे को लगातार Kiss और Hug कर रहा था. इस दौरान पीछे से रेलवे का अनाउंसमेंट भी चलता रहा लेकिन कपल को अनाउंसमेंट से भी कोई मतलब नहीं थी. उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा था कि आने-जाने वाले लोग क्या सोच रहे हैं.

https://twitter.com/BendreAnish/status/1502472210656608260?s=20&t=4a44JU4xri6pcLL5PoBQDw

घटना मुंबई से सटे ठाणे जिले के डोंबिवली रेलवे स्टेशन की है. जब यह वीडियो सामने आया तो काफी बवाल मच गया. इसके बाद डोंबिवली रेलवे पुलिस ने कपल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस इस वीडियो के सत्यता की जांच में जुट गई है. जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसके अनाउंसमेंट में सुना जा सकता है कि ‘प्लेटफॉर्म नंबर चार पर आई मुंबई लोकल 11 बज कर 4 मिनट की है’ इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं.

यात्री ने वीडियो बनाकर किया शेयर
बताया जा रहा है कि जब कपल एक-दूसरे को सरेआम किस कर रहा था. तभी किसी यात्री ने अपने फोन से वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि कपल को कम से कम आने-जाने वाले लोगों के बारे में सोचना चाहिए. सबके सामने ऐसी हरकत अच्छी नहीं है.




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE