मुंबई | न्यूज़ डेस्क | कई बार हमें पता ही नहीं चलता कि कब किस चीज की लत इस कदर सिर चढ़ जाए. लत किसी भी चीज़ की हो सकती है. कोई जंकफूड्स का एडिक्ट हो जाता है, तो कभी एल्कोहल का, किसी को बिना चाय पीने चैन नहीं मिलता तो कोई कॉफी पीए बिना काम शुरु नहीं कर पाता. ऐसी ही एक आदत ने एक महिला को बुरी हेल्थ कंडिशन में पहुंचा दिया.
एक दिन में इतनी एनर्जी ड्रिंक पीती थी महिला कि बीमार बन गई. रेस्टोरेंट चलाने वाली स्कॉटलैंड के मोरे की कायले को शराब या ड्रग नहीं बल्कि एक एनर्जी ड्रिंक की लत लग गई. एक दिन में करीब 15 लीटर तक एनर्जी ड्रिंक पी जाती थीं वो. नतीजा ये हुआ कि वो हाई ब्लड प्रेशर का शिकार बन गई जिसके बाद उन्होंने घर में ऐसी किसी भी ड्रिंक पर पूरी तरह बैन लगा दिया.
एक दिन में खाली कर देती थी 30 बोतल
कायले खुद बताती है कि वो अपने काम पर जाने के दौरान 500ml की 6 बोतलें गटक जाती थीं. फिर लंच टाइम पर भी इतनी ही बोतलें और घर वापसी के दौरान फिर से 6 बोतलें लेकर गाड़ी में बैठती और घर पहुंचते-पहुंचते उसे पूरा पी जाती थीं. घर पहुंचने के बाद एनर्जी ड्रिंक की कुछ बोतलें पी जाती थीं. इस तरह कुल मिलाकर एक दिन में वो लगभग 15 लीटर के आस-पास एनर्जी ड्रिंक पी जाती थीं. ऐसा रोज़ करते-करते उन्हें पता ही नहीं चला कि वो इसकी एडिक्ट बन चुकी हैं. इसके बिना वो बैचेन हो जाती थीं.
एनर्जी ड्रिंक ने बना दिया बीमार
किसी भी चीज़ का ओवरडोज़ हमेशा खतरनाक होता है. कायले के साथ भी यही हुआ. उन्हें पता भी नहीं चला कि कब उनकी लत ने उन्हें भीतर से खोखला करना शुरु कर दिया. कायले अपनी लत के चलते हाई ब्लड प्रेशर का शिकार बन गई थी उनकी हालत इतनी खराब होने लगी कि लत को कंट्रोल करने के लिए दूसरे वैकल्पिक एनर्जी ड्रिंक्स का सहारा लेना पड़ा. दरअसल शादी टूटने के बाद दो बच्चों की ज़िम्मेदारी अकेले कायले के कंधों पर आ गई जिससे वो परेशान रहने लगी. इसी बीच एनर्जी ड्रिंक के रुप में इन्होंने अपना एक साथी तलाशा.
बस यहीं से धीरे-धीरे वो इस लत में फंसती चली गई. मगर अब वो इससे तौबा कर चुकी हैं और नहीं चाहतीं कि उनके बच्चे कभी भी कोई एनर्जी ड्रिंक पीना शुरु करे. हालांकि एक तथ्य ये भी है कि एनर्जी ड्रिंक्स के ज्यादा सेवन से अगर घातक बीमारियां होती हैं तो इसे कम से कम बच्चों के लिए बैन होना चाहिए.