March 06, 2022

Join With Us


दुनिया की इन जगहों पर कभी नहीं डूबता सूरज : नहीं होती कभी भी रात




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | प्रकृति का नियम है कि दिन के बाद रात और रात के बाद दिन होता है। यह तो हम सभी जानते हैं, लेकिन शायद कम ही लोगों को पता होगा कि ऐसी कई जगहें हैं जहां पर सूर्य अस्त नहीं होता है। दुनिया में इन जगहों पर सूर्य 70 दिन से अधिक नहीं डूबता है। अब आपके दिमाग में सवाल उठ रहा होगा ऐसा कैसे हो सकता है कि सूर्य डूबे ही नहीं? हम आपको उन जगहों के बारे में बताते हैं जहां सूर्य अस्त नहीं होता यानी रात नहीं होती है। 

नार्वे

नार्वे को मिडनाइट सन के नाम से भी जानते हैं। यह एक ऐसा देश है जहां पर मई महीने से लेकर जुलाई महीने के आखिरी तक सूर्य अस्त नहीं होता है। यहां पर लगातार 76 दिनों तक दिन रहता है और रात नहीं होती है। यहां के स्वालबार्ड में भी सूर्य 10 अप्रैल से 23 अगस्त तक नहीं डूबता है। अगर आप घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां जा सकते हैं। कभी रात न होने वाली जगह का आनंद ले सकते हैं और अपने कैमरे में खूबसूरत नजारे को कैद कर सकते हैं। 

कनाडा

कनाडा का नुनावुत शहर काफी खूबसूरत है। यहां की आबादी करीब तीन हजार है। इस शहर में सिर्फ दो महीने सूर्य अस्त नहीं होता है। सर्दी के मौसम में यहां पर दिन नहीं होता है और सिर्फ रात रहती है। 

आइसलैंड

यूरोप के सबसे बड़े द्वीप में शामिल आइसलैंड में जून में कभी सूर्य डूबता नहीं है। यहां 24 घंटे दिन रहता है। ग्रेट ब्रिटेन के बाद आइसलैंड यूरोप का सबसे बड़ा द्वीप है। 

अलास्का

अलास्का के शहर बैरो में मई के अंत से जुलाई के अंत तक सूर्य अस्त नहीं होता है। इसके बाद सर्दियों में यानी नवंबर की शुरुआत में यहां एक महीने तक रात रहती है। इस समय को पोलर नाइट्स कहा जाता है। आप यहां पर गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में जा सकते हैं।

फिनलैंड

इस देश के ज्यादातर इलाकों में सिर्फ 73 दिनों तक सूर्य निकलता है। सर्दियों के मौसम में यहां अंधेरा रहता है यानी दिसंबर से जनवरी के बीच सूर्य नहीं निकलता है। आर्टिकल सर्किल में आने वाली जगहों पर ऐसा होता है। 

स्वीडन

स्वीडन में मई से अगस्त के आखिरी तक आधी रात को सूर्य अस्त होता है। इसके बाद सुबह तड़के 4 बजे ही सूर्य निकल जाता है। यह एक ऐसा देश है जहां पर छह महीने तक सुबह रहती है। 




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE