March 05, 2022

Join With Us


लुकाछिपी के खेल में बंदर ने ऐसे दी बाघ को शिकस्त : ज़मीन पर यूं धड़ाम हो गया टाइगर




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | वाइल्डलाइफ की तस्वीरें अक्सर ऐसी ही होती हैं जो या तो दिल दहला जाती है| या फिर ऐसा सबक सिखा जाती है जो न सिर्फ खुद जंगली जानवरों के लिए बल्कि कई बार हम इंसानों के लिए भी बेहद जरूरी पाठ होता है| जीवन का संघर्ष, जीवन जीने की कला सब कुछ तो सिखाते हैं बेजुबान| बस वो हम पर निर्भर करता है कि हम किससे क्या सीखते हैं?

Youtube पर एक वीडियो देखने के बाद समझते देर नहीं लगेगी की जंगल में रहने वाले हर जानवर के लिए जीवन के लिए एक-एक दिन कैसे संघर्ष बन जाता है| खूंखार जानवरों से खुद को बचाना. अपनो को सुरक्षित रखने के लिए कितनी जुगत लगाते हैं जानवर| रामनगर के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में एक बंदर और टाइगर के बीच पेड़ पर लुकाछिपी का ऐसा ही खेल चला जिसमें आखिरकार गलत नियत वाले टाइगर को ही हार का मुंह देखना पड़ा|

https://youtu.be/qJV0O4lOhRU

पेड़ की सबसे ऊंची टहनी पर बैठे बंदर को देख नीचे टहल रहे टाइगर का मन ललच गया| वो हर हाल में उसे अपना निवाला बनाना चाहता था| इसी फिराक में वो उसी पेड़ पर चढ़ गया जिसकी ऊंची डाल पर बंदर आराम फरमा रहा था| अब बंदर देख रहा था कि उसकी मौत एक-एक कदम उसकी तरफ बढ़ा रही है| मगर वो चाह कर भी अपनी जान बचाने के लिए कुछ नहीं कर पा रहा था| वहीं टाइगर पेड़ की टहनियों की मजबूती आंकते हुए धीरे-धीरे आगे बढ रहा था| बचते बचाते बंदर आगे पीछे होने लगा था, लिहाज़ा कुछ ही देर में बंदर नीचे की ओर और टाइगर ऊपर की ओर आ चुका था|

अब तो समझो बंदर अब गया कि तब गया| टाइगर की सिर्फ एक छलांग में बंदर का काम तमाम होने ही वाला था. मगर कहते हैं न जब कोई रास्ता न हो तब भी आखिरी दम तक कोशिश करते रहना ही विकल्प है. लिहाज़ा बंदर ने हार नहीं मानी| और टाइगर को अपनी तरफ आकर्षित कर तेज़ी से छलांग लगाकर पीछे भाग गया और उसे दबोचने के चक्कर में टाइगर धड़ाम से पेड़ से नीचे आ गिरा.

विश्व वन्यजीव दिवस पर ऐसे वीडियो एक सकारात्मक एहसास भी कार जाते हैं. एक तरफ जहां जंगली जानवर हमेशा खतरनाक और डर का एहसास कराते हैं वहीं खुद जंगल में रहकर हर जानवर किस तरह अपने ही जीवन के लिए संघर्ष भी करता है. ज़रूरी संदेश भी दे जाता है. चैनल पर इस वीडियो को अब तक 2 करोड़ बार देखा जा चुका है.




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE